scriptHealth Tips: आइए जानते हैं पानी से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में, जैसे कि हमें कितना पानी पीना चाहिए। | all you need to know about water | Patrika News

Health Tips: आइए जानते हैं पानी से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में, जैसे कि हमें कितना पानी पीना चाहिए।

locationनई दिल्लीPublished: Oct 12, 2021 05:58:31 pm

Submitted by:

Roshni Jaiswal

Health Tips: पानी न सिर्फ मनुष्य की बाहरी सफाई के लिए जरूरी है बल्कि शरीर के अंदर की सफाई के लिए भी पानी बेहद आवश्यक है। पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम भी पानी करता है।
 

water_1.jpg
नई दिल्ली। Health Tips: मनुष्य के शरीर के अधिकतर अंगों में पानी पाया जाता है। रिसर्च के मुताबिक एक इंसान बिना भोजन के 15 दिन तक जीवित रह सकता है लेकिन बिना पानी के पांचवे दिन उसकी मौत हो जाएगी।
एक वैज्ञानिक के मुताबिक, शरीर में 1% भी पानी की कमी होती है तो आपको प्यास लगने लगती है। जब ये कमी 5% तक पहुंच जाती है तो शरीर के नसें खींचने लगती हैं और स्टेमिना में कमी महसूस होने लगती है। जब ये कमी 10% पहुंचती है तो इंसान बेहोश हो जाता है और शरीर में 20% पानी की कमी हो जाने पर इंसान की मौत भी हो सकती है। इसलिए शरीर में समय-समय पर दें।
हमारे शरीर में लगभग 70 फीसदी पानी है। पानी हमारे शरीर के हर अंग पर प्रभाव डालता है। यह हमारे शरीर में विषैले तत्वों को बाहर निकालने के साथ-साथ कोशिकाओं तक पोषक तत्व और ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। आइए जानते हैं हमें कितनी पानी पीना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो