5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बादाम के आटे की बस एक रोटी, डायबिटीज और हार्ट के लिए रामबाण

गेहूं के आटे की रोटी तो आप रोज ही खाते हैं, क्या कभी बादाम के आटे की रोटी ट्राई की है। सिर्फ रोटी ही क्यों, बादाम के आटे से कुकीज और स्नैक्स भी बनाए जाते हैं। लेकिन जो लोग एलर्जी या आहार विकल्पों के कारण गेहूं नहीं खा सकते हैं, उनके लिए बादाम का आटा एक हैल्दी आॅप्शन है। बादाम का आटा ग्लूटेन-मुक्त होता है।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jaya Sharma

Jan 10, 2024

almond_flour.png

गेहूं के आटे की रोटी तो आप रोज ही खाते हैं, क्या कभी बादाम के आटे की रोटी ट्राई की है। सिर्फ रोटी ही क्यों, बादाम के आटे से कुकीज और स्नैक्स भी बनाए जाते हैं। लेकिन जो लोग एलर्जी या आहार विकल्पों के कारण गेहूं नहीं खा सकते हैं, उनके लिए बादाम का आटा एक हैल्दी आॅप्शन है। बादाम का आटा ग्लूटेन-मुक्त होता है।

keto_roti.jpg

बादाम का आटा पिसे हुए बादाम से बनाया जाता है और यह लगभग किसी भी रेसिपी में गेहूं के आटे की जगह ले सकता है। इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। बादाम के आटे में मौजूद विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

almond-flour-cookies-wide.jpg

बादाम के आटे में मैग्नीशियम भी भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। डायबिटीज रोगियों को यह काफी फायदेमंद हो सकता है। गेहूं के आटे की तुलना में बादाम के आटे में कम शर्करा और कार्बोहाइड्रेट होते हैं।

almond-flour-bread-recipe-image.jpg

वहीं बादाम के आटे में ऐसे फैट होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने में मदद कर सकता है। कोलेस्ट्रॉल कम होने से दिल की सेहत भी रहती है। एक अध्ययन से पता चला है कि जो महिलाएं रोजाना 50 ग्राम बादाम का सेवन करती हैं उनमें कोलेस्ट्रॉल न खाने वाली महिलाओं की तुलना में कम होता है।

almond.jpg

बादाम के आटे में फाइबर भी होते हैं। इससे पेट संबंधी परेशानियों से भी राहत मिलती है। बादाम का आटा विटामिन ई से भरपूर होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है जो ब्रेन की मदद के लिए जाना जाता है। ऐसे में स्ट्रोक और हृदय रोग जैसी गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

almond_flour_1.jpg

वैसे तो बादाम का आटा बाजार में मिल जाता है। लेकिन घर पर भी आप बादाम का आटा बना सकते हैं। बादामों को तब तक उबालें जब तक कि छिलके पानी के ऊपर न तैरने लगें। छिलके छान लें और बादाम को ठंडा करके सूखने दें। सूखने के बाद उन्हें फूड प्रोसेसर में डालें और अच्छी तरह से ब्लेंड करें। इस आटे से रोटी या फिर केक बना सकते हैं। रोटी फूलेगी नहीं, लेकिन टेस्टी जरूर होगी। इस आटे की एक रोटी भी कमाल के फायदे करती है।

almond_flour_2.jpg

बादाम के आटे के व्यंजन— पैनकेक बनाएं— बनाना ब्रेड— कुकीज — बादाम के आटे का पास्ता और मैकरून — स्मूदीज

almond_flour_cake.jpg

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।