14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड्डू के स्वाद में इम्यूनिटी की डोज, सर्दियों में खाएंगे तो भूल जाएंगे जोड़ों का दर्द

aloe vera laddu benefits: नवम्बर की शुरुआत से ही गुलाबी सर्दी नेे दस्तक दे दी है। सुबह और शाम हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। ऐसे में अभी से ही खान—पान में बदलाव बेहद जरूरी है, ताकि तेज ठंड के लिए शरीर तैयार रहे। आज हम आपको बताएंगे, ऐसे लड्डूओं के बारे में जो सर्दियों में हिड्डयों की परेशानी को दूर करते हैं। आपने गोंद, मैथी और ड्रायफ्रूट्स के लड्डू तो खूब खाए होंगे, लेकिन इस सर्दी ग्वारपाठे के लड्डू खाइए। इससे सेहत में बहुत हद तक सुधार देखने को मिलेगा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jaya Sharma

Nov 03, 2023

 ऐरोवेरा शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे खाने के साथ—साथ त्वचा व बालों पर भी लगाया जाता है

लड्डू के स्वाद में इम्यूनिटी की डोज, सर्दियों में खाएंगे तो भूल जाएंगे जोड़ों का दर्द

ये तो सभी जानते हैं कि ऐरोवेरा शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे खाने के साथ—साथ त्वचा व बालों पर भी लगाया जाता है। इसकी पत्तियोें से लेकर अंदर का गूदा, सभी फायदेमंद होते है। वहीं सर्दियों में तो इसका इस्तेमाल मौसम से भी बचाता है। इसे खाने से इम्यूनिटी पावर बढ़ती है। सर्दियों में चिकित्सक उन खाद्य पदार्थों के सेवन को प्राथमिकता देते हैं, जिससे शरीर में गर्मी बनी रहे। ऐसे में आप लड्डू के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाने से लेकर चेहरे पर ग्लो लाने तक में मददगार हैं।

आप घर पर भी बना सकते हैं लड्डू
एलोवेरा का लड्डू बहुत ज्यादा कॉमन नहीं है, ऐसे में मिठाई की दुकान पर आसानी से मिल जाए, ये संभंव नहीं है। कुछ हलवाई ही इसे तैयार करते हैं, लेकिन आप घर भी इसे तैयार कर सकती हैं। लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले पानी में ग्वारपाठे को अच्छी तरह धोया जाता है। इसके बाद उसके साइड के कांटों को निकालकर एलोवेरा को दो भाग में करके उसके अंदर के गूदे को अलग बर्तन में निकाल लिया जाता है। फिर सिका हुआ आटा, मेवे और बूरा मिलाकर इसके लड्डू बनाए जाते हैं।

सुधरती है बोंस की सेहत
ग्वारपाठे के लड्डुओं से हाड्डयों की सेहत में सुधार आता हैै। बुजुर्गों को दर्द से काफी आराम मिलता है, ऐसे में उन्हें तो सर्दियों में ग्वारपाठे के लड्डुओं का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा ग्वारपाठा पाचन क्रिया को भी सुधारता है, इससे शरीर को सर्दी सहने की ताकत मिलती है।

क्या हैं ग्वारपाठे के गुण
ग्वारपाठा एंटीइंफ्लामेटरी और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर रहता है। इसके अलावा इसमें डायबिटीज को भी कंट्रोल करने के गुण होते हैं। घाव को जल्दी भरता है, इसमें गजब का हीलिंग पावर होता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।