5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Happiness Tips :- खुश रहने के लिए हमेशा याद रखें यह चंद बातें

Happiness Tips :- हमेशा खुश रहना जीवन की एक कला है। यह हर व्यक्ति के अंदर होती है। लेकिन कुछ लोग इस कला का लाभ नहीं ले पाते हैं। अगर आप भी खुश रहना चाहते हैं, तो आज से ही इस कला का लाभ लीजिए।

3 min read
Google source verification
Happiness

Happiness

वैसे तो सुख-दुख एक सिक्के के दो पहलू हैं। Life में दोनों आते जाते रहते हैं। लेकिन कुछ लोग बिना कारण से ही दुखी रहते हैं। ऐसे लोग दिनभर कुछ न कुछ सोचते रहते हैं। वही उनके दुख का कारण बन जाता है। अगर आप भी किसी न किसी कारण से दुखी है। तो आज से ही यह टिप्स अपनाएं, आपके जीवन में खुशी दौड़ी आएगी।

यह भी पढ़ें - थकान हो रही है तो स्टेमिना बढ़ाने खाएं यह फूड्स .

हमेशा खुश रहें, टेंशन नहीं लें-

हमेशा खुश रहने के लिए जरूरी है। आप कभी भी किसी बात का टेंशन नहीं लें। अगर कोई टेंशन आ रहा है, तो पहले यह सोचें की जिस बात को लेकर आप टेंशन कर रहे हैं। क्या उस बारे में उतना सोचना जरूरी है। अगर नहीं तो उसे सोचना बंद कर दें। लेकिन उस बारे में सोचना वाकई जरूरी है। तो ठंडे दिमाक से यह तय करें कि क्या बेहतर हो सकता है। इस प्रकार आप टेंशन से दूर रहेंगे। तो निश्चित ही खुशियां आएगी।

यह भी पढ़ें - हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रोजाना खाएं यह बेहतरीन फूड्स.

खुश रहने से दूर होती है बीमारियां-

आप हमेशा खुश रहेंगे तो निश्चित ही बीमारियां आपसे दूर रहेगी। क्योंकि जब आप खुश रहेंगे। तो आपके शरीर में आटोमेटिक एनर्जी रहेगी। जिससे पूरा शरीर भी ठीक से काम करेगा और इससे आपके विकास में वृद्धि होगी। इसके विपरित अगर आप टेंशन में रहेंगे, तो आपके अच्छे काम भी उल्टे हो जाएंगे। इसलिए हमेशा खुश रहें।


दूसरों के बारे में ज्यादा नहीं सोचें-

कुछ लोग दुखी इस कारण रहते हैं कि वे खुद के बारे में कम और दूसरों के बारे में ज्यादा सोचतें हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है। तो आज से ही आप भी दूसरों के बारे में सोचना बंद कर दीजिए। क्योंकि दूसरों के बारे में सोच सोचकर ही आप अपना समय खराब कर लेते हैं। ऐसे में एक बार निकला हुआ समय वापस नहीं आता है। इस कारण जो समय है, उसे सकारात्मक सोच में लगाएं। कई बार आप यह भी सोचते हैं कि वह मेरे बारे में क्या सोचते हैं। इस प्रकार की बातें दिमाग में नहीं लाएं।

दूसरों के काम में दखल नहीं दें-

कई लोगों की आदत होती है, वे खुद का अच्छा समय भी दूसरों के काम में दखल अंदाजी करने में लगा देते हैं। इससे उन्हें कोई फायदा नहीं मिलता है। लेकिन जो वक्त वे खुश रहने में बीता सकते थे, वह इस तरह बर्बाद कर देते हैं।

यह भी पढ़ें - मुंहासों को दूर करने घर में करें यह उपाय, चेहरा भी निखरेगा.

हमेशा सकारात्मक सोचें-

खुश रहने का सबसे बेहतरीन मूलमंत्र सकारात्मक सोच हैं। अगर आप किसी के भी बारे में सकारात्मक सोचेंगे, तो निश्चित ही आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, साथ ही आप अपने आप को खुश रख पाएंगे।

परिवार के साथ बीताएं खुशी का हर लम्हां-

आजकल घर परिवार में छोटी छोटी खुशियां कई प्रकार से आती है। कभी किसी का बर्थडे होता है। तो कभी किसी को कोई उपलब्धि मिलती है। तो कभी कोई उच्च मुकाम हासिल कर लेते हैं। जब ऐसे अवसर आपके जीवन में आते हैं। तो उन्हें अच्छे से सेलिबे्रट करें। इससे आपको ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को खुशी का अहसास होगा। इसी के साथ परिवार को भी भरपूर समय देना चाहिए।

यह भी पढ़ें - चंद सैकेंड में तनाव से दूर होने के सकारात्मक उपाय, जीवन शैली में करें यह बदलाव .

अतीत के बारे में सोचना छोड़ दें-

कुछ लोग पुरानी जिंदगी में ही जीते रहते हैं। वे हमेशा उन बातों को सोचते रहते हैं। जिसका वर्तमान में कोई फायदा नहीं होने वाला होता है। क्योंकि जो घटना हो जाती है या जो समय बीत गया है वह लौट कर नहीं आता है। इसलिए अतीत के झरोखे से बाहर निकलकर वर्तमान में रहते हुए खुश रहें।

अंधविश्वासी नहीं बनें-

कई लोग कर्म की अपेक्षा भाग्य के भरोसे अधिक रहते हैं। वे हमेशा राशिफल देखना, अपने भविष्य के बारे में पूछ पूछकर काम करना आदि में ज्यादा विश्वास रखते हैं। ऐसे में वे परेशान होते रहते हैं और जो काम वह कर सकते हैं। वह भी नहीं कर पाते हैं। इसलिए भाग्य के साथ कर्म प्रधान भी होना चाहिए।