14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संतरे का जूस रखे कोरोना वायरस से दूर, जानिए कैसे

मॉनसून में उमस और गर्मी से बचने के लिए अपनी डेली डाइट में संतरे के जूस को शामिल करें, इसका विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाए और हमें मौसमी बीमारियों और वायरस फीवर से रखे दूर।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Mohmad Imran

Aug 14, 2020

संतरे का जूस  रखे कोरोना वायरस से दूर, जानिए कैसे

संतरे का जूस रखे कोरोना वायरस से दूर, जानिए कैसे

भारत के सबसे ज्यादा पिए जाने वाले जूस में मौसमी ओर संतरे का जूस (Benefits of Orange Juice) भी शामिल है। लेकिन जो लाग संतरे के जूस को सस्ता जानकर इसके गुणों को हल्के में लेते हैं उन्हें जानना लेना चाहिए कि बहुत से रोगों में संतरे, नारंगी और मैसमी जैसे फलों का जूस रामबाण है। भारत में साल के ८ महीने गर्मी रहती है। ऐसे में उमस, गर्मी और हीट स्ट्रोक से बचने के लिए संतरे का जूस सबसे कारगर और सस्ते जूस में से एक है। अच्छी बात यह है कि इसे आसानी से घर पर भी बनाया जा सकता है। इसमें प्राकृतिक रूपसे शुगर मौजूद होती है इसलिए हम एडेड शुगर केउपभोग से भी बच जाते हैं। इसे पीने से इंस्टैंट ताजगी और स्फूर्ति का अहसास होता है। आइए जानते हैं गर्मी और उमस के मौसम में संतरे और इसके परिवार के अन्य फलों के क्या लाभ हैं और सेहत के लिहाज से हमें क्यों इनका नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।

कोरोना वायरस से दूर, जानिए कैसे" src="https://new-img.patrika.com/upload/2020/08/14/juice_6339019-m.jpg">

02. रक्त साफ करे, स्टेमिना बढ़ाए
संतरे में विटामिन बी काम्प्लेक्स भी खूब होता है, जो खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है। संतरे के सेवन से रक्त सिलक की तरह साफ हो जाता है। इसमें मौजूद ऐसे कई नेचुरल तत्व होते हैं जो रक्त के अंदर रोगों से लडऩे में मददगार होता है। रक्त साफ करने के साथ ही यह हमारा स्टेमिना बढ़ाने में भी मददगार होता है।

04. दिमाग को बनाए चुस्त-दुरुस्त
संतरे के अंदर काफी मात्रा में फोलिक एसिड और विटामिन बी पाया जाता है जो कि दिमाग के अच्छे विकास के लिए बेहद जरूरी तत्व हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए यह काफी लाभदायक है। इसका सेवन करने से बच्चे का दिमागी विकास भी तेजी से होता है।

05. इम्यूनिटी बढ़ाए, कोरोना से बचाए
कोविड-19 कोरोना वायरस (Corona Virus COVID-19 or SARS-COV-2) उन लोगों पर बहुत ज्यादा असरकारक नहीं है जिनकी इम्यूनिटी (Immunity) अच्छी है। कई शोधों में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि मजबूत प्रतिरक्षा वाले लोगों पर कोरोना का प्रभाव नहीं पड़ा लेकिन जिनकी इम्यूनिटी कमजोर थी वे आसानी से वायरस से संक्रमित हो गए। संतरा विटामिन सी का अच्छा स्रोत होता है। इसके अंदर कई तरह के एंटी-ऑक्साइड गुण होते हैं। यह आपके शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाते हैं। यह हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर रेगुलेट करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। इससे हम मौसमी बीमारियों, वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम और कोरोना वायरस जैसे खतरों से सुरक्षित रहते हैं।

संतरे के अन्य लाभ इस प्रकार हैं-
- संतरे में विभिन्न पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में होते हैं। इसकी बड़ी खूबी यह है कि इसमें कैलोरीज काफी कम होती है।

- किसी भी प्रकार का सैच्यूरेटेड फैट या कोलेस्ट्रॉल संतरे में नहीं होता है। इसके विपरीत इसे खाने से डायटरी फायबर मिलता है जो इन हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर करने में सहायक होता है।
- संतरा डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए टॉनिक की तरह काम करता है।
- संतरे में सबसे अधिक मात्रा होती है विटामिन सी की। यह एक सिट्रस फ्रूट है और इस प्रकार के फ्रूट्स विटामिन सी की अच्छे स्त्रोत होते हैं।

- संतरा नेचरल एंटीऑक्सीडेंट होता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है।

- खून साफ करने के साथ ही यह स्टेमिना बढ़ाने में भी मददगार होता है।
- आंखों के लिए लाभकारी विटामिन ए इसमें अच्छी मात्रा में मिलता है।

- यह विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का स्त्रोत भी है जो हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है।

- विटामिन के अलावा संतरे से पोटेशियम और केल्शियम जैसे मिनरल्स भी मिलते हैं।

- यह हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर रेगुलेट करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

- संतरे में एन्टी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़ होती है और यह हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेन्स को बनाए रखने में मदद करता है।

राजस्थान पत्रिकाइस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।