12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Benefits Of Ashwagandha: इम्युनिटी को बूस्ट करने से लेकर त्वचा को ग्लोइंग बना के रखने में फायदेमंद है अश्वगंधा,जानें ये अन्य स्वास्थ्य लाभ

अश्वगंधा सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है शायद ये बात आप नहीं जनते होंगें। अश्वगंधा में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स एवं एंटीइन्फ्लामेट्री के जैसे अनेकों तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ बना के रखने में आपकी मदद कर सकते हैं।

4 min read
Google source verification
health benefits of ashwagandha

Benefits Of Ashwagandha

नई दिल्ली। अश्वगंधा की बात करें तो ये सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। अश्वगंधा वहीं अनेकों पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। अश्वगंधा का यदि आप रोज सेवन करते हैं तो इससे अनेकों बीमारियां शरीर से दूर हो जाती हैं। वहीं ये दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है। अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट्स,एंटी इन्फ्लामेट्री के जैसे अनेकों तत्व पाए जाते हैं। यदि आप इसका रोज सेवन करते हैं तो आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत हो जाता है। इसमें एक साइलस्टरीग्लुकोसाइड्स नामक कंपाउंड पाया जाता है जो शरीर से बीमारियों को दूर रख शरीर को स्वस्थ बनाता है।
इसलिए आप भी जानिए अश्वगंधा से होने वाले अनेकों स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

1.स्ट्रेस को प्रबंधित करने में करता है मदद
आजकल कि लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि वेट के बढ़ने का मुख्य कारण स्ट्रेस या उच्च कोर्टिसोल के स्तर में वृद्धि है। अश्वगंधा में कई सारे ऐसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं जो स्ट्रेस को दूर करने में आपकी सहायता कर सकते हैं। अश्वगंधा आपके बॉडी को ऊर्जा प्रदान करने में बहुत ही ज्यादा मददगार साबित हो सकता है। अश्वगंधा का यदि आप रोज सेवन करते हैं तो इससे स्ट्रेस दूर होता है वहीं वेट कम होने में भी आपको बढ़ावा देता है।

2.इम्युनिटी को बूस्ट करती है अश्वगंधा
यदि आप अपने इम्युनिटी को मजबूत बना के रखना चाहते हैं तो अश्वगंधा का सेवन आपको फायदा पहुंचाने में बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। इसके रोजाना सेवन से दिन-प्रतिदिन प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती जाती है। वहीं ये शरीर में ऊर्जा को बढ़ा के रखने में भी आपकी मदद कर सकता है। इसमें अनेकों तरह के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जैसे कि एंटीऑक्सीडेंट्स,एंटी बैक्टीरियल,एंटी फंगस आदि जो शरीर से बीमारियों को दूर रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। वहीं इसमें एंटी बैक्टीरियल के भरपूर मात्रा में होने के कारण सूजन की समस्या भी दूर हो जाती है।

3.बालों की ग्रोथ के लिए
अश्वगंधा में मौजूद टायरोसिन यानी हाइड्रॉक्सीफेनिलएलनिन प्रोटीन में मौजूद अमीनो एसिड में एक,बॉडी में मेलेनिन की कमी को पूरा करता है। जिससे बालों को प्रतिदिन मजबूती मिलती है। वहीं बालों में ग्रोथ के लिए आप नारियल तेल के साथ इसे जड़ों तक में लगा सकते हैं। इससे आपके बाल मजबूत होते हैं और आपके बालों में टूटने व झड़ने की समस्या भी दूर हो जाती है।

4.त्वचा के लिए
आजकल कि लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है स्किन से जुड़ी कोई न कोई समस्या बनी ही रहती है जैसे कि झुर्रियां,पिम्पल्स,काले घेरे आदि। ऐसे में अश्वगंधा का सेवन आपको फायदा पंहुचा सकता है। अश्वगंधा का सेवन से आपकी त्वचा में दिक्कतें दूर हो जाती हैं वहीं इसका रोजाना सेवन आपके चैहरे को चमकदार बना के रखने में भी मदद करता है। स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप अश्वगंधा को गर्म पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।

5.एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
अश्वगंधा से होने वाले फायदों की बात करें तो ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। एंटीऑक्सीडेंट एक ऐसा तत्व होता है जो शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। अश्वगंधा वजन घटाने और समग्र कल्याण के लिए आवश्यक होता है ये एंटीऑक्सीडेंट्स आपके चयापचय को गति देते हैं, जो कि सूजन की समस्या को दूर करने में सहायता करते हैं और साथ ही साथ और फायदों कि बात करें तो ये शरीर में जमा वसा को जलाने में मदद करते हैं।

6.मांसपेशियों की सेहत के लिए
अश्वगंधा का सेवन मांसपेशियों के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक माना जाता है। यदि आप रोजाना नियमित रूप से अश्वगंधा का सेवन करते हैं तो इससे दिन-प्रतिदिन मांसपेशियां मजबूत होती जाती है वहीं ये सूजन को दूर करने में भी आपकी मदद कर सकता है। यदि आपको अक्सर मांसपेशियों में दर्द या सूजन की समस्या बनी रहती है तो भी अश्वगंधा आपकी मदद कर सकता है। इनको मजबूत बना के रखने के लिए बस रोजाना आप सुबह अश्वगंधा को गर्म पानी के साथ सेवन जरूर करें।