
amazing health benefits of barley
Benefits Of Barley: जौ का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। जौ के रोजाना सेवन से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं। ये कई प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। जौ का सेवन कई प्रकार से किया जा सकता है ये बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है। स्वादिष्ट होने के साथ ये शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व भी प्रदान करता है। इसलिए जौ का रोजाना सेवन आपको जरूर करना चाहिए।
जानिए जौ के रोजाना सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में।
1.हड्डियों को बनाता है मजबूत: जौ का इस्तेमाल हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ये कई सारे फायदेमंद तत्वों से भरपूर होता है वहीं इसमें मिनरल्स, कैल्शियम और आदि सारे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें मैंगनीज की मात्रा भी भरपूर होती है। यदि आप हड्डियों की मजबूती चाहते हैं तो जौ को रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं।
2.वजन कम करने में करता है मदद: यदि आप वेट कम करने कि सोंच रहे हैं तो जौ का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। ये कई प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। वहीं इसके सेवन से होने वाले और फायदों कि बात करें तो ये फाइबर से भरपूर होता है साथ ही साथ इसमें कैलोरी की मात्रा भी बेहद कम होती है। जौ के रोजाना सेवन से पेट में एकत्रित एक्स्ट्रा फैट भी कम होने लग जाता है। यदि आप कैलोरी बर्न करना चाहते हैं और वेट के बढ़ोतरी से निजात पाना चाहते हैं तो जौ का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
3.त्वचा को बनाता है ग्लोइंग: जौ के रोजाना सेवन से त्वचा में ग्लो लंबे समय तक बरक़रार रहता है। इसके रोजाना इस्तेमाल से मुहासें के दाग के जैसी अन्य समस्याएं दूर हो जाती हैं। त्वचा को ग्लोइंग बना के रखने के लिए जौ के आटे को लें और उसमें नींबू के रस को मिक्स करके अपना चेहरे में अच्छे से लगा लें। कुछ देर लगा रहने दें फिर अपने फेस को धो लें। ऐसा आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक,अवसाद के जैसी कई गंभीर बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा, जानिए
4.इम्युनिटी को करता है बूस्ट: जौ में बीटा-ग्लूकन नामक एक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, ये तत्व एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लामेट्री के जैसे कई सारे फायदेमंद तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए यदि आप इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना चाहते हैं तो जौ का इस्तेमाल सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Updated on:
11 Apr 2022 04:33 pm
Published on:
11 Apr 2022 04:32 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
