
Health Benefits of Ajwain
नई दिल्ली। अजवाइन का सेवन तो आप अक्सर खाने में मसाले के तौर पर करते ही होंगें। अजवाइन खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि अजवाइन अनेकों औषिधीया गुणों से भरपूर होता है। इसके रोजाना सेवन से शरीर से अनेकों बीमारियां दूर होती जाती हैं। वहीं ये लंबे समय तक इम्युनिटी को मजबूत बना के रखने में भी कारगर साबित होता है। अजवाइन के रोजाना सेवन से एक नहीं बल्कि ढेरों बीमारियां शरीर से दूर होती जाती हैं। पीरियड्स के दौरान भी ये दर्द की समस्या को कम करने में सहायता करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम के जैसे ढेरों तत्व पाए जाते हैं।
इसलिए जानते हैं कि यदि आप भी अजवाइन को अपनी रोजाना कि डाइट में शामिल करते हैं तो इससे कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।
वेट लॉस में होता है मददगार
यदि आप अपने वजन को कम करने कि सोंच रहे हैं तो ऐसे में अजवाइन का सेवन आपके लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा हो सकता है। अजवाइन के रोजाना सेवन से आपका वजन आसानी से कम हो जाता है। वहीं ये मेटबॉयोलिज्म को बढ़ाने का काम भी करता है। यदि पेट की चर्बी के बढ़ने से आप परेशान हो गए हैं तो भी अजवाइन कारगर साबित हो सकती है। इसके लिए बस आप हलके गुनगुने पानी में रोज अजवाइन का सेवन करें। वहीं अधिक फायदे के लिए आप इसमें शहद को भी मिलाकर पी सकते हैं। शहद भी वजन को कम करने में कारगर साबित होती है।
खांसी जुकाम की समस्या होती है दूर
यदि आप भी खांसी-जुकाम के जैसे अनेकों समस्या से परेशान रहते हैं तो अजवाइन का सेवन आपको बहुत ही ज्यादा फायदा पंहुचा सकता है। आमतौर पर सर्दियों के मौसम में अजवाइन के सेवन को सेहत के लिए बेहतरीन माना जाता है। क्योंकि तासीर में ये गर्म होता है इसलिए शरीर को गर्मी प्रदान करने में सहायता करता है। आप यदि सर्दी के मौसम में अक्सर वायरल इन्फेक्शन या सर्दी-जुकाम, गले में दर्द होने के जैसे समस्या से परेशान रहते हैं तो अजवाइन का सेवन सेहत ले लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन हो सकता है।
पीरियड्स में होने वाले दर्द को करती है कम
अजवाइन का सेवन आपको पीरियड्स में होने वाले दर्द की समस्या से भी काफी हद तक आराम दिला सकता है। पीरियड्स के समय आमतौर पर महिलाओं को पेट के साथ-साथ शरीर के अन्य हिस्सों में भी दर्द की समस्या अधिकतर बनी ही रहती है। ऐसे में न तो वे सही से काम कर पाती हैं, न चैन से सो पाती है। यदि इस दर्द की समस्या को कम करना चाहते हैं तो अजवाइन आपको बहुत ही ज्यादा पंहुचा सकता है। दर्द को कम करने के लिए बस आप एक गिलास पानी लें और एक चम्मच अजवाइन को उसमें घोलें। फिर इस पानी का सेवन करें। कुछ ही देर में आपको दर्द से जल्द ही मुक्ति मिल जाएगी।
पाचन शक्ति को मजबूत बना के रखती है अजवाइन
यदि आप भी अपने पाचन को मजबूत बना के रखना चाहते हैं तो ऐसे में अजवाइन का सेवन आपको ढेरों लाभ पंहुचा सकता है। इसके रोजाना सेवन से आपके पेट से जुड़ी अनेकों समस्याएं दूर होती जाती हैं। वहीँ ये खाने को डाइजेस्ट करने में भी आपकी मदद करता है। यदि आप पेट दर्द, गैस की समस्या, अपच के जैसी अनेकों समस्या से परेशान रहते हैं तो सुबह रोजाना एक चम्मच अजवाइन के गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं। ये कब्ज की समस्या को भी दूर कर देगा वहीं आपका पेट भी आसानी से साफ़ हो जाएगा।
Updated on:
26 Nov 2021 01:19 pm
Published on:
26 Nov 2021 01:15 pm

बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
