12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Benefits Of Carrot: सर्दियों में गाजर के रोजाना सेवन से होने वाले ये जबरदस्त फायदे

Benefits Of Carrot: सर्दी का मौसम अपने साथ बहुत सारी फलों और सब्जियों को साथ लेकर आता है। इसमें से गाजर भी एक सुपरफूड ही है जिसका रोजाना सेवन से सेहत को बहुत सारे लाभ मिल सकते हैं। इसलिए गाजर से होने वाले अनेकों फायदों के बारे में आपको भी जानना चाहिए।

3 min read
Google source verification
Benefits Of Carrot: सर्दियों में गाजर के रोजाना सेवन से होने वाले ये जबरदस्त फायदे

Benefits Of Carrot

नई दिल्ली। विंटर का सीजन खासतौर पर आने वाली हरी सब्जियों और फलों के लिए भी जाना जाता है। इस मौसम में लोग गाजर का सेवन करना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। गाजर का हल्वा से लेकर सब्जी तक हर प्रकार से इसे बनाया और खाया जा सकता है। वहीं गाजर जो खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होती है बल्कि ये बहुत ही ज्यादा फायदेमंद भी होती है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी तेज होती है और बालों के ग्रोथ के लिए ये अच्छा माना जाता है। गाजर में विटामिन ए, विटामिन सी, फोलेट, आयरन, पोटेशियम, आयरन, कॉपर और भी अनेकों फायदेमंद तत्त्व पाए जाते हैं। गाजर का रोजाना सेवन इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करते हैं वहीँ ये सेहत को भी कई बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं।
इसलिए गाजर के सेवन से होने वाले अनेकों फायदों के बारे में आपको भी जानना चाहिए।

वजन को नियंत्रण करके रखने में होती है फायदेमंद
गाजर के फायदे कि बात करें तो इसमें कैलोरी कि मात्रा न के बराबर होती है। इसके रोजाना सेवन से वजन भी कंट्रोल में रहता है इसलिए आप इसको अपनी रोजाना कि डाइट में शामिल कर सकते हैं। गाजर में फाइबर कि प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो जल्दी-जल्दी भूख को नहीं लगने देती है। गाजर के सेवन से लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है। गाजर को आप अनेकों प्रकार से खा सकते हैं इसकी सब्जी, हल्वा, सलाद के रूप में वहीं गाजर का जूस भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसलिए वजन कंट्रोल करने में गाजर का सेवन आपकी काफी हद तक मदद कर सकता है।

इम्युनिटी बूस्ट करने में
रोजाना गाजर का सेवन इम्युनिटी को बूस्ट करके रखने में कारगर साबित होता है। गाजर में विटामिन ए के साथ-साथ विटामिन सी की भरपूर मात्रा भी पाई जाती है। वहीं इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी बैक्टीरियल जैसे महत्वपूर्ण तत्त्व भी पाए जाते हैं। ये इम्युनिटी को बूस्ट करने में और मजबूत बना के रखने में सहायक होता है। गाजर का रोजाना सेवन आपके पेट की कई समस्याओं को भी दूर रखता है। यदि आपको पेट में गैस, कब्ज, अपच जैसी दिक्क्तें रहती हैं तो ऐसे में गाजर का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

दिल की सेहत के लिए
गाजर का सेवन दिल की सेहत के लिए बेहद ही अच्छा माना जाता है। गाजर में प्रचुर मात्रा में एंथोसायनिन नामक तत्त्व पाया जाता है। इसके रोजाना सेवन सेवन से दिल की बीमारी का खतरा भी दो गुना कम हो जाता है। आपको बताते चलें कि एक रिसर्च के दौरान इस बात का पता चला है कि रोजाना 0.2 मिलीग्राम एंथोसायनिन का सेवन दिल की बीमारियों के खतरे को काफी कम कर देता है। गाजर का सेवन आपको रोजाना जरूर करना चाहिए।

आंखों की सेहत के लिए
गाजर में बीटा कैरोटीन पाया जाता है। गाजर में विटामिन ए और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये एक प्रकार का ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट्स में से एक है। ये आंखों की रोशनी को तेज बनाए रखने में बहुत ही ज्यादा लाभदायक होते हैं। आंखों से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में सक्षम होते हैं। आँखें यदि कमजोर हो तो आप ऐसे में गाजर का सेवन रोजाना कर सकते हैं।