13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Curry Leaves Benefits: करी पत्तियों का करते हैं रोजाना सेवन तो पेट को स्वस्थ रखने के साथ ब्लड शुगर भी रहता है कंट्रोल में, स्टडी

Curry Leaves Benefits: करी पत्ते का सेवन अक्सर आप स्वाद को बढ़ाने के लिए करते होंगें लेकिन क्या आपको पता है कि यदि इसे रोजाना कि डाइट में यदि शामिल किया जाए तो ये कई बीमारी को दूर रखने में सहयक होता है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

3 min read
Google source verification
Curry Leaves Benefits: करी पत्तियों का करते हैं रोजाना सेवन तो पेट को स्वस्थ रखने के साथ ब्लड शुगर भी रहता है कंट्रोल में, स्टडी

Curry Leaves Benefits

नई दिल्ली। Curry Leaves Benefits: करी पत्ता का सेवन अक्सर स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि न केवल करी पत्ता स्वाद में अच्छा होता है बल्कि इसके सेवन से कई बीमारियां भी शरीर से दूर होती जाती हैं, करी पत्ता आपके दिल से जुड़ी कई बीमरियों को दूर करता है और आपके हार्ट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ वेट कन्ट्रोल करने में भी करी पत्ते का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक माना जाता है। आप करी पत्ते का सेवन किसी भी प्रकार से कर सकते हैं जैसे इसकी चटनी के रूप में या खाने में मसाले के तौर पर सुगंध या स्वाद को बढ़ाने के रूप में। हर प्रकार से करी पत्ते का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है। वहीं इसके रोजाना सेवन से कई बीमारियां दूर होती है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस बात का जिक्र किया गया है कि करी पत्ता ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी सहायक होता है।
आपको भी करी पत्ते के रोजाना सेवन स होने वाले इन फायदों के बारे में जरूर जानना चाहिए।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल में
यदि आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो ऐसे में करी पत्ते का रोजाना सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है, इसके रोजना सेवन से आपके शुगर लेवल कंट्रोल में रहने में मदद मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो ये स्टार्च को ग्लूकोज में बदलने से रोकते हैं। जिसके कारण ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है।

कफ की समस्या को करता है दूर
यदि आप अक्सर सर्दी-जुकाम के जैसे समस्याओं से परेशान रहते हैं तो ऐसे में करी पत्ते का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है, इसके रोजाना सेवन से ये छाती और नाक के कंजेक्शन को दूर करने में एक प्रकार से एक अच्छा घरेलू उपाय भी साबित हो सकता है। इसमें विटामिन ए और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो कि छाती और गले में जमे कफ को आसानी से बाहर निकालने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसका यदि आप रोजाना सेवन करते हैं तो सर्दी-जुकाम के जैसी समस्याएं शरीर से दूर हो जाती हैं।

दस्त की समस्या को दूर करने में होता है लाभदायक
करी पत्ता कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसके सेवन से दस्त की समस्या को दूर किया जा सकता है, करी पत्ता एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल के जैसे कई सारे तत्वों से भरपूर होता है। वहीं ये पित्त की समस्या को दूर करने में भी आपकी मदद कर सकता है। यदि आपको लगातार दस्त आ रहे हैं तो इसकी पत्तियों को लें और छाछ के साथ सेवन करें। आपके पेट से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो जाएंगी और दस्त में भी राहत मिलेगा।

दिल की बीमारियां भी रहती है दूर
करी पत्ता दिल से जुड़ी बीमरियों को दूर रखने में बहुत ही ज्यादा असरदार साबित होता है, इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल का लेवल नहीं बढ़ता है, वहीं ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में भी बहुत ही ज्यादा मददगार होता है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स के जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जिसकी वजह से आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है और आप दिल की बीमारी से भी बचे रहते हैं।

यह भी पढ़ें: मल्टीविटामिन सेहत के लिए होते हैं बेहद अच्छे, लेकिन बिना डॉक्टर कि सलाह के न करें इनका सेवन