
Amazing health benefits of eating roasted flax seeds in Hindi
Roasted Flax Seeds Benefits: भुनी अलसी का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ मिलते है। कच्ची अलसी की तुलना में भुनी हुई अलसी खाने में ज्यादा स्वादिष्ट लगती है। अलसी के बीज में विटामिन बी-1, मैंगनीज, ओमेगा-3 एसिड, प्रोटीन, कॉपर, समेत कई माइक्रो न्यूट्रिएंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अलसी में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक माने जाते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होता है। वजन घटाने में भुनी हुई अलसी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। साथ ही ये पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। तो आइए जानते हैं भुनी हुई अलसी का सेवन करने से मिलने वाले फायदे के बारे में
भुनी अलसी खाने के फायदे
1. वजन कम करने में फायदेमंद
भुनी अलसी वजन कम करने में फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुनी अलसी में फाइबर के गुण पाए जाते है, जो शरीर का मेटाबॉलिज्म कंट्रोल करके तेजी से वजन घटाने में मदद करता है। अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो रोज भुनी हुई अलसी का सेवन जरूर करें।
2. पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद
पाचन को बेहतर बनाने में भुनी हुई अलसी का सेवन करना बहुत ही लाभदायक साबित होता है। क्योंकि भुनी अलसी पाचन को ठीक करने का काम करती है। जिससे शरीर को मिनरल्स मिलती है। इसके सेवन करने से आपका पेट में नरम होने के साथ ठंडा भी होता है, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है।
3. स्किन के लिए फायदे
अलसी का सेवन करना स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुनी अलसी में विटामिन सी और ओमेगा फैटी एसिड का बेहतरीन सोर्स माना जाता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। अलसी स्किन को रेडिकल फ्री बनाने में भी मदद कर सकता है। साथ ही ये स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है।
4. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में फायदेमंद
कोलेस्ट्रॉल के लिए भुनी अलसी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुनी हुई अलसी शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रखने में मदद करती हैं। अगर आप रोज दिन में दो बार एक चम्मच भुनी हुई अलसी का सेवन करते हैं तो इससे आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Updated on:
06 May 2022 10:22 am
Published on:
06 May 2022 10:20 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
