
Amazing Health Benefits of Eating Sweet-Potato-Halwa In Hindi
नई दिल्ली। Sweet Potato Halwa Benefits: हममें से कई लोगों को मीठा खाना काफी पसंद होता है। खासकर भारतीय भोजन के बाद तो मीठे की खास जगह होती है। हलवा भी एक खास मिठाई है, जिसे छोटे से लेकर बड़े अवसरों में काफी पसंद किया जाता है। खासकर सर्दी के मौसम में तो घरों में गरम-गरम हलवा बनता ही रहता है। आपने अक्सर गाजर, सूजी, आटा आदि से बना हलवा खाया होगा। लेकिन स्वाद-स्वाद में खाया गया अधिक मीठा आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, क्योंकि इसमें शर्करा की मात्रा काफी होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे हलवे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके कई सेहत से जुड़े फायदे हो सकते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ ही शकरकंद का हलवा पचाने में भी आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसके अन्य फायदों के बारे में...
1. पचाने में आसान है
आमतौर पर बनने वाले सूजी और आटे के हलवे की तुलना में शकरकंद का हलवा खाने से इसका पचाव आसानी से हो जाता है। साथ ही शकरकंद के हलवे में फाइबर मौजूद होता है, जिसके सेवन से चयापचय क्रियाओं को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा शकरकंद के हलवे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देकर पेट के स्वास्थ्य को बनाए रखती है।
2. शरीर को गर्माहट देता है
शकरकंद के हलवे की तासीर गर्म होने के कारण यह आपके शरीर को अंदर से गर्म रखता है। सर्दी से बचने के लिए आप शकरकंद के हलवे में ड्राई फ्रूट, देसी घी, गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देते हैं। शकरकंद के हलवे में प्रोटीन, विटामिन-सी तथा विटामिन-बी भी मौजूद होता है, जो आपको ऊर्जावान बनाए रखने के साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव करता है।
3. मधुमेह के मरीजों के लिए
मधुमेह से ग्रस्त मरीजों को अपने खानपान और शुगर लेवल का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में उन्हें मीठी चीजों से परहेज करने के लिए भी कहा जाता है। लेकिन शकरकंद के हलवे का सेवन डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं, क्योंकि इसमें अन्य मिठाइयों की तुलना में शर्करा की मात्रा कम होती है। वहीं शकरकंद में स्वयं की मिठास होने के कारण और इसमें चीनी की बजाय कम मात्रा में गुड़ के इस्तेमाल के कारण यह डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। इसके अलावा, आपको बता दें कि शकरकंद के हलवे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण इससे रक्त शर्करा का स्तर नहीं बढ़ता है। इसलिए सीमित मात्रा में डायबिटीज के रोगी भी शकरकंद के हलवे का सेवन कर सकते हैं।
4. आंखों के स्वास्थ्य के लिए
शकरकंद के हलवे में मौजूद बीटा-कैरोटीन तथा एंथोसायनिन आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। साथ ही विटामिन ए की मौजूदगी के कारण यह आपकी दृष्टि सुधार के लिए भी फायदेमंद माना गया है। शकरकंद का हलवा खाने से आंखों की रोशनी के कम होने के खतरे को रोका जा सकता है।
Published on:
09 Jan 2022 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
