
Amazing health benefits of ginger oil for hole body
Ginger Oil Benefits: अदरक का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। अदरक कई सारे औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन अदरक की तरह ही, इसका तेल भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। जी हां, अदरक के तेल का इस्तेमाल करने से सेहत और स्किन को कई तरह के लाभ मिलते हैं। क्योंकि अदरक के तेल में विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई, कैल्शियम, आयरन, जिंक, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य और स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आर्थराइटिस की समस्या से राहत दिलाने में अदरक का तेल फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं अदरक के तेल का इस्तेमाल करने से सेहत और स्किन को मिलने वाले फायदे के बारे में
अदरक के तेल के फायदे
आर्थराइटिस की समस्या में फायदेमंद
आर्थराइटिस की समस्या में अदरक के तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अदरक के तेल के एंटी-अथ्रैटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ो, पैरों और पंजों की सूजन व दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: पाचन क्रिया को बेहतर बनाने से लेकर वजन कम करने में फायदेमंद होता है आलूबुखारा का जूस, जानें इसके अन्य फायदे
स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए अदरक के तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अदरक के तेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग के गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही ये स्किन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा ये स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
बालों के लिए फायदेमंद
बालों के लिए अदरक के तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अदरक के तेल में पाए जाते वाले तत्त्व आपके स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का काम करता है जो बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। इसके अलावा ये आपके कमजोर बालों को टूटने झडनें से भी बचाता है और उन्हें मजबूत बनाता है। इसके अलावा ये बालों को झड़ने से भी रोकता है और बालों में नेचुरल ग्लो दिलाने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़े: पाचन तंत्र और हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है इलायची वाला दूध, जानें इसके कमाल के फायदे
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
29 Aug 2022 11:44 am
Published on:
29 Aug 2022 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
