15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए ग्रीन टोमेटो के सेवन से होने वाले इन अनगिनत फायदों के बारे में

हरा टमाटर का सेवन यदि आप रोजाना करते हैं तो शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं, वहीं कई बीमारियों को जड़ से ख़त्म करने में भी ये आपकी मदद करता है।

2 min read
Google source verification
जानिए ग्रीन टोमेटो के सेवन से होने वाले इन अनगिनत फायदों के बारे में

Green Tomato Benefits

टमाटर का सेवन तो आप करते ही होंगें लेकिन क्या आपको पता है कि हरा टमाटर भी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, हरा टमाटर कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए,विटामिन के,ज़िंक,मैग्नीशियम,पोटाशियम आदि चीजें भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। वहीं ये आपके त्वचा में ग्लो को बरक़रार रखने से लेकर पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में असरदार होता है। ये कई सारे पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसलिए आपको इसका सेवन रोजाना करना चाहिए।
जानिए हरे टमाटर के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में।

आंखों कि सेहत के लिए
यदि आप रोजाना हरे टमाटर को डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आंखों की रोशनी तेज होती जाती है, इसमें बीटा-केरोटीन नामक एक तत्व पाया जाता है जो आंखों की रोशनी को तेज बना के रखने में सहायक होता है। इसके सेवन से आपकी आंखों की रोशनी तेज होती जाती हैं वहीं आंखों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में भी ये असरदार होता है।

हाई बीपी की समस्या से दिलाता है निजात
हरे टमाटर का यदि आप रोजाना सेवन करते हैं तो इसके सेवन से हाई बीपी की समस्या कम हो जाती है, इसमें ज़िंक और पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर के पेशेंट्स के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है, इसलिए यदि आप हाई बीपी के पेशेंट हैं तो आपको हरे टमाटर का सेवन रोजाना करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: इम्युनिटी से लेकर डायबिटीज तक को करता है कंट्रोल,जानिए लाल केले के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में

पेट से जुड़ी दिक्कतों को करता है दूर
यदि आप पेट की सेहत को दुरुस्त करना चाहते हैं और इम्युनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं तो हरे टमाटर का सेवन बहुत ही ज्यादा असरदार होता है, इसके सेवन से आपके पेट से जुड़ी अनेकों दिक्कतें दूर हो जाती हैं, वहीं यदि स्टोन की समस्या है तो इस समस्या को कम करने में भी हरे टमाटर का सेवन आपकी मदद करता है,इसलिए इसका सेवन आपको रोजाना करना चाहिए।

स्किन के लिए होता है अच्छा
यदि आप त्वचा में ग्लो को बरक़रार रखना चाहते हैं तो हरे टमाटर का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, इसके सेवन से आपके त्वचा में ग्लो भी बना रहता है वहीं त्वचा से जुड़ी अनेकों दिक्कतें भी दूर हो जाती हैं जैसे कि रैसज,पिम्पल्स,सन बर्न आदि। इसलिए यदि आप त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बना के रखना चाहते हैं तो हरे टमाटर आपको जरूर करना चाहिए।