15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किडनी से लेकर हार्ट तक को रखता है स्वस्थ,जानिए मखाना के सेवन से होने वाले इन लाभों के बारे में

मखाना सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है,इसलिए आपको मखाने का सेवन रोजाना करना चाहिए। जानिए इसके सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में।

2 min read
Google source verification
किडनी से लेकर हार्ट तक को रखता है स्वस्थ,जानिए मखाना के सेवन से होने वाले इन लाभों के बारे में

Health Benefits Of Makhana

मखाना की बात करें तो इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, इसमें अनेकों प्रकार के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जैसे कि ये मैग्नीशियम,पोटैशियम,विटामिन के जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वहीं इसके सेवन से स्किन में ग्लो बरक़रार रहती है और ये हार्ट के साथ-साथ किडनी की सेहत के लिए भी बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है। मखाना के सेवन से आपका वजन कंट्रोल में रहता है, साथ ही साथ इसके सेवन से आपकी हड्डियां भी मजबूत रहती हैं। इसलिए आपको मखाना का सेवन रोजाना करना चाहिए।
जानते हैं कि यदि आप मखाना का सेवन करते हैं तो आपको कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।

किडनी को रखता है स्वस्थ
यदि आप किडनी को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो मखाना का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित होता है,इसके रोजाना सेवन से शरीर से हर प्रकार के विषैले पर्दार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं,इसलिए यदि आप किडनी को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं और किडनी से जुड़ी समस्याओं को दूर करना चाहते हैं तो आप मखाना को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

हड्डियों होती हैं मजबूत
यदि आप रोजाना मखाना को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत होती जाती हैं, मखाना का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है। मखाना एंटी बैक्टीरियल,एंटी ऑक्सीडेंट्स के जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें हर प्रकार के पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हड्डियों को मजबूत बना के रखते हैं वहीं इनके सेवन से हड्डियों में से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। इसलिए आपको मखाना का सेवन जरूर करना चाहिए।

हार्ट के लिए होता है फायदेमंद
यदि आपको हार्ट से जुड़ी प्रोब्लेम्स रहती है तो आपको मखाना का सेवन जरूर करना चाहिए, मखाना का सेवन हार्ट के पेशेंट्स के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा माना जाता है, इसके सेवन से हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियां जैसे कि हार्ट अटैक के जैसी समस्याएं दूर होती जाती हैं। इसलिए यदि आप हार्ट के पेशेंट हैं तो आपको मखाना का सेवन जरूर करना चाहिए।

ब्लड शुगर को रखता है कंट्रोल में
यदि आप डायबिटीज के पेशेंट हैं तो आपको मखाना का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से ब्लड शुगर का लेवल नियंत्रण में रहता है। डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए मखाना का सेवन खाली पेट भी बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है। आप इसका सेवन किसी भी प्रकार से कर सकते हैं। जैसे कि आप इसे दूध के साथ खा सकते हैं वहीं ये स्नैक्स के रूप में भी खाया जा सकता है। डायबिटीज के पेशेंट के लिए मखाना का सेवन फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें:आइए जानते है रोज सुबह खाली पेट काजू खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है

वजन कम करने में करता है मदद
यदि आप वजन कम करने कि सोंच रहे हैं तो आपको मखाना का सेवन जरूर करना चाहिए इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है वहीं इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है और इसमें कैलोरी की मात्रा भी बेहद कम होती है। इसलिए यदि आप वजन कम करने कि सोंच रहे हैं तो आपको मखाना को अपने डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: रोजाना सुबह भीगे हुए अंजीर खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, आइए जानते है