14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कीवी के फायदे जानकार रह जाएंगें हैरान, त्वचा को ग्लोइंग बनाने से लेकर डायबिटीज की समस्या को करता है दूर

Kiwi Benefits: कीवी फ्रूट कई प्रकार के फ़ायदेमन्द तत्वों से भरपूर होते हैं। इसके रोजना सेवन से शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। इसलिए आपको रोजाना एक कीवी का सेवन जरूर करना चाहिए। जानिए कीवी के रोजाना सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में।  

2 min read
Google source verification
kiwi_health_benefits.jpg

amazing health benefits of kiwi

Kiwi Benefits: कीवी की बात करें तो ये सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होता है बल्कि ये कई सारे फायदेमंद तत्वों से भी भरपूर होता है। इसके रोजाना सेवन से शरीर लंबे समय तक स्वस्थ बना रहता है। यदि एक कीवी का सेवन रोजाना किया जाता है तो ये त्वचा को ग्लोइंग बना के रखता है। कीवी का सेवन तो करें ही वहीं आप इसके जूस को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइन्फ्लामेट्री के जैसे सारे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो आप इसका सेवन सुबह के खाली पेट कर सकते हैं।

त्वचा को बनाता है ग्लोइंग: त्वचा में यदि ग्लो को बरक़रार रखना चाहते हैं तो कीवी का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। इसके रोजाना सेवन से त्वचा ग्लो बरक़रार रहता है वहीं ये टैनिंग की समस्या को भी दूर करता है। आप खाने में तो इसका सेवन करें हीं वहीं आप इसके गूदे को फेसपैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

जानिए कीवी के स्वास्थ्य लाभ
पाचन के लिए होता है फ़ायदेमन्द: कीवी के नियमित रूप से सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता जाता है। इसमें प्रीबायोटिक भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें घुनलशील होते हैं, इसके सेवन से पाचन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं। वहीं ये पेट में होने वाले दर्द को भी कम करता है यदि आप पाचन को बेहतर बनाना चाहते हैं तो कीवी को रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं।

दिल की सेहत के लिए होता है अच्छा: हार्ट की सेहत के लिए रोजना एक कीवी का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। कीवी में पोटैशियम,कैल्शियम, विटामिन और आदि सारे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। कीवी के रोजाना सेवन से ब्लड क्लॉट की समस्या भी दूर होती जाती है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स के जैसे कई सारे फ़ायदेमन्द तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए दिल की सेहत को स्वस्थ बना के रखने के लिए रोजाना एक कीवी का सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज की समस्या को करता है दूर: कीवी के फ्रूट ग्लाइसेमिक इंडेक्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसका रोजना सेवन बॉडी में ब्लड शुगर को बढ़ाने से रोकता है। वही इसमें इनोसिटोल नमक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है ये ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित्र करने में असरदार होता है।

आँखों को रखता है स्वस्थ: कीवी के सेवन से आँखों से जुडी समस्याएं दूर होती जाती है। कीवी के रोजाना सेवन से उम्र के साथ होने वाली परेशानियां भी दूर होती जाती है। ये आंखों से जुडी कई समस्याओं को दूर करता है जैसे कि मोतियाबिंद, आंखों में दर्द का होना आदि।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।