
health benefits of mango kernels
Health Tips: आम का सेवन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी बेहद पसंद करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आम की तरह ही इसकी गुठली भी शरीर के लिए बेहद फ़ायदेमन्द होती है। आम की गुठली का यदि आप सेवन करते हैं तो ये भी पाचन तंत्र को दुरुस्त बना के रखने में मदद करता है। वहीं इसकी गुठली का सेवन सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। इसलिए जानिए कि शरीर को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो आम के गुठली के कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल लेवल को करता है कम
आम के गुठली के रोजाना सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता जाता है। इसका सेवन रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देने में मदद करता है। इससे शरीर में धीरे-धीरे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने लग जाती है। वहीं ये ब्लड शुगर को कंट्रोल में करने में मदद करते हैं।
मोटापे की समस्या को करता है दूर
वेट का बढ़ना आजकल एक आम समस्या बन गई है। मोटापे के तेजी से बढ़ने से व्यक्ति को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वेट को कंट्रोल करना चाहते हैं और बेली फैट की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो आम के गुठली का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। आम की गुठली को सुखाकर इनका पाउडर को रेडी करें, फिर इनका सेवन करें। इसके सेवन से मोटापे की समस्या दूर हो जाएगी।
पाचन शक्ति को करता है मजबूत
यदि आप भी एसिडिटी या पेट दर्द की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो आम की गुठली का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। आम की गुठली के रोजाना सेवन से पाचन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती है। आम की गुठली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो पेट से जुड़ी कई समस्यायों को दूर करने में मदद करती है। इसलिए आम के गुठली का रोजाना सेवन आप कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आयरन की कमी को करना चाहते हैं पूरा तो डाइट में शामिल करें इन आयरन रिच फूड्स को
हार्ट से जुड़ी कई समस्याओं को करता है दूर
आम की गुठली का रोजाना सेवन दिल की सेहत को स्वस्थ बना के रखने में बहुत ही ज्यादा मदद करता है। इसके रोजाना सेवन से रक्त्चाप नियंत्रण में रहता है। इसके रोजाना सेवन से हार्ट अटैक का खतरा भी दूर हो जाता है। इसलिए दिल की सेहत को स्वस्थ बना के रखने के लिए आम की गुठली का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़ें: खाली पेट न करें जूस का सेवन, एसिडिटी से लेकर हाई ब्लड शुगर का बढ़ सकता है खतरा
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Published on:
21 Apr 2022 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
