
amazing health benefits of moong dal sprouts
नई दिल्ली। मूंगदाल का सेवन तो आप करते ही होंगें इसकी दाल के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है वहीं शरीर से ढेरों बीमारियां भी दूर रहती हैं। मूंगदाल स्वाद में भी टेस्टी होती है जिसे लोग खाना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप मूंग कि दाल को अंकुरित करके भी खा सकते हैं। इसके सेवन से पेट से कई सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं और पेट दुरुस्त हो जाता है। इससे होने वाले फायदों कि बात करें तो इसमें फाइबर, प्रोटीन, मिनरल्स, पोटैशियम, फोस्फोरस , आयरन आदि चीजें भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। इसके सेवन से आपकी सेहत फिट रहती है वहीं कई बीमारियां भी दूर रहती हैं। वहीं अनेकों बीमारियां भी दूर रहती हैं।
चलिए जानते हैं मूंगदाल स्प्राउट्स के रोजाना सेवन से होने वाले फायदों के बारे में।
इम्यून को करती है बूस्ट
अंकुरित मूंगदाल से होने वाले फायदे कि बात करें तो इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। फाइबर आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में आपकी काफी हद तक मदद कर सकता है। वहीं इसके सेवन से होने वाले और फायदों कि बात करें तो मूंगदाल में मौजूद मेटाबायोलिज्म बूस्टिंग इंजाइम खाने के ब्रेक डाउन में सहायता करता है। इससे इम्यून सिस्टम को बूस्ट होने में फायदा मिलता है। वहीं यदि आपको जल्दी-जल्दी भूख लगती है तो अंकुरित मूंगदाल के सेवन से आपको भूख भी जल्दी नहीं लगेगी क्योंकि ये हैवी होता है। इससे काफी समय तक आपका पेट भरा हुआ रहता है।
वेट लॉस में होता है फायदेमंद
यदि आप वजन कम करने कि सोंच रहे हैं तो ऐसे में अंकुरित मूंग दाल का सेवन आपकी मदद कर सकता है। अंकुरित मूंग दाल से होने वाले फायदों कि बात करें तो इसमें फाइबर व प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये दोनों ही चीजें सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होती हैं। वहीं इनके रोजाना सेवन से शरीर को बहुत ही ज्यादा ऊर्जा मिलती है। यदि सुबह के समय आप इनका सेवन करते हैं तो ये वेट लॉस में बहुत ज्यादा मदद कर सकता है। इसी के साथ-साथ आपको जल्दी-जल्दी भूख का अहसास भी नहीं होता है। इसलिए इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
एसिडिटी खत्म करने में करता है मदद
आपको बताते चलें कि यदि आप भी एसिडिटी जैसी समस्या से परेशान रहते हैं तो ऐसे में अंकुरित मूंगदाल का सेवन आपको फायदा पंहुचा सकता है। अंकुरित मूंगदाल से होने वाले फायदे कि बात करें तो इसमें एल्कलाइन होता है। एल्कलाइन एसिड के स्तर को कम करने में मदद करता है। वहीं ये शरीर में पीएच स्तर को रेगुलर करने में भी सहायता करता है। यदि आप एसिडिटी जैसी गंभीर समस्या से परेशान रहते हैं तो ऐसे में अंकुरित मूंगदाल का सेवन आपको फायदा पंहुचा सकता है। वहीं साथ ही साथ इसके सेवन से आपके पेट की सेहत भी दुरुस्त रहेगी।
आंखों की रोशनी को रखता है तेज
अंकुरित मूंगदाल का आप सेवन करते हैं तो इससे काफी हद तक आँखें मजबूत रहती हैं और आंखों की कई प्रोब्लेम्स भी दूर रहती हैं। अंकुरित मूंगदाल में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। विटामिन ए आंखों के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है और ये रोशनी को तेज बनाए रखने में सहायता करता है। आंखों को हेल्दी और फिट रखने कि सोंच रहे हैं तो अंकुरित मूंगदाल का सेवन जरूर करें। अंकुरित मूंगदाल में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एजेंट आंखों कि कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचा के रखने में भी असरदार होता है।
Published on:
10 Nov 2021 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
