15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Tips:महिलाओं की इन प्रोब्लेम्स को दूर करने में सहायक हो सकता है मुनक्का,जानें इसके सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में

Health Tips: मुनक्का सेहत के लिया बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है,वहीं ये महिलाओं में कई समस्यायों को दूर करने में भी बहुत ही ज्यादा सहायक हो सकता है,आपको मुनक्का से होने वाले इन फायदों के बारे में जानना चाहिए।

3 min read
Google source verification
Health Tips:महिलाओं की इन प्रोब्लेम्स को दूर करने में सहायक हो सकता है मुनक्का,जानें इसके सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में

Health Tips

नई दिल्ली। Health Tips: मुनक्का का नाम अक्सर आप सुनते होंगें लेकिन क्या आपको पता है कि ये शरीर से कई समस्याओं को दूर करने में बहुत ही ज्यादा सहायक हो सकता है। मुनक्का से होने वाले फायदों कि बात करें तो इसमें भरपूर मात्रा में कॉपर,आयरन,कैलोरी,एंटी ऑक्सीडेंट्स,कैल्शियम जैसे अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। मुनक्का का सेवन वहीं यदि महिलाएं करती हैं तो ये उनके लिए और भी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। ये पीरियड्स के पेन से लेकर हैवी फ्लो को कंट्रोल करने में सहायता कर सकता है। इसलिए आपको मुनक्का के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में जानना चाहिए।

1.गर्भवती महिलाओं के लिए
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए मुनक्का बहुत लाभदायक होता है, मुनक्का कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है जो शरीर से कैल्शियम की कमी को दूर करने में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। मुनक्के में एक ओलेनोलिक नामक एसिड पाया जाता है जो महिलाओं के दातों और बोनस को मजबूत बना के रखने में सहायक हो सकता है। इसलिए भिगोकर सुबह के डाइट में शामिल कर सकती हैं।

2.वेट को बढ़ाने में हो सकता है मददगार
यदि आप वेट को बढ़ाना चाहते हैं मुनक्का का सेवन आपकी सहायता कर सकता है। इसके सेवन से होने वाले फायदों कि बात करें तो इसमें सुक्रोज और ग्लूकोज दोनों की ही भरपूर मात्रा पाई जाती है। वहीं मुनक्का आपके एनर्जी के लेवल को बढ़ा के रखता है। यदि आप लो फील करते हैं तो ये बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। आप इसका सेवन दूध के साथ भी कर सकते हैं।

3.पीरियड्स में दर्द से मिलता है राहत
यदि आपके पीरियड्स के दौरान बहुत ही ज्यादा पीड़ा या दर्द का सामना करना पड़ता है तो मुनक्का आपकी मदद कर सकता है। मुनक्का का सेवन आपके शरीर में एक प्रकार से ब्लड प्यूरीफायर के रूप में काम करता है, ये शरीर को डिटॉक्स करके पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करने में सहायक होता है। वहीं ये शरीर में आयरन की कमी की भी पूर्ती करता है इसलिए महिलाओं को मुनक्का का सेवन जरूर करना चाहिए।

4.दिल की सेहत के लिए होता है अच्छा
मुनक्का दिल की सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है,ये आपके दिल से जुड़ी कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है। वहीं मुनक्के का सेवन उच्च रक्तचाप और दिल के दौरे के जोखिम को काफी हद तक कम करने में सहायक हो सकता है। इसलिए ये सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है।

5.त्वचा के लिए होता है बेहतरीन
यदि आप लंबे समय तक अपने त्वचा को खूबसूरत बना के रखना चाहते हैं तो मुनक्के का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। इसके सेवन से पिम्पल्स,रूखी-बेजान त्वचा के जैसी अनेकों समस्याएं दूर होती जाती हैं। आप मुनक्का का सेवन अनेकों तरीके से कर सकते हैं। ये स्किन के साथ-साथ बालों के ग्रोथ के लिए भी अच्छा होता है।