14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pomegranate leaf benefits: अनार के लाल दाने ही नहीं इसके पत्ते भी हैं बेहद गुणकारी, सेहत से जुड़ी कई समस्यायों को करते हैं दूर

Pomegranate leaf benefits: अनार का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनार ही नहीं इसके पत्ते भी कई सारे फ़ायदेमन्द तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए रोजाना इसे आप डाइट में शामिल कर सकते हैं।  

2 min read
Google source verification
अनार के लाल दाने ही नहीं इसके पत्ते भी हैं बेहद गुणकारी, सेहत से जुड़ी कई समस्यायों को करते हैं दूर

health benefits of Pomegranate leaves

Pomegranate leaf benefits: अनार का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है, ये कई तत्वों से भरपूर होता है, अनार स्वादिष्ट तो होता ही है साथ ही साथ ये खून को भी बढ़ाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि अनार ही नहीं इसकी पत्ते भी बहुत ही ज्यादा गुणकारी होते हैं, अनार के पौधे में कई सारे फ़ायदेमन्द तत्व पाए जाते हैं, ये स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। शरीर को स्वस्थ बना के रखने के लिए अनार के जूस, इसके पत्ते और यहाँ तक कि इसके छिलके को भी शामिल कर सकते हैं।
जानिए अनार के पत्ते के सेवन से होने वाले इन अद्भुत फायदों के बारे में।

अनार के पत्ते खांसी-जुकाम की समस्या को करते हैं दूर
अनार के पत्ते के रोजाना सेवन से खांसी, जुकाम के जैसी अन्य समस्याएं दूर हो जाती हैं, क्योंकि इनके पत्ते के रोजाना सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होने में मदद मिलती है। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो आप अनार के पत्तों का काढ़ा बना के भी पी सकते हैं। पुरानी खांसी की समस्या को दूर करने के लिए दिन में दो बार अनार के पत्ते के काढ़े का सेवन कर सकते हैं।

ओरल हेल्थ को रखता है स्वस्थ
अनार के पत्ते एंटी बैक्टेरियल, एंटी ऑक्सीडेंट्स के जैसे कई सारे फ़ायदेमन्द तत्वों से भरपूर होते हैं, इसके रोजाना सेवन से मुँह से दुर्गन्ध की समस्या दूर होती जाती है, वहीं ये मुँह में जमे बक्टेरिया को नष्ट करने में भी मदद करता है। इसके रोजाना सेवन से मुँह के छाले की समस्या भी दूर होती जाती है, इसलिए आप अनार के पत्ते के रस को रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अनिद्रा की समस्या को करता है दूर
अनिद्रा की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो अनार के पत्ते बहुत ही ज्यादा गुणकारी हो सकते हैं, वहीं इसके पत्ते के रस भी अनिद्रा की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं। रोजाना रात में सोने से लगभग एक घंटे पहले आप अनार के रस का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी, वहीं अनिद्रा की समस्या भी दूर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:बार-बार भूलने कि बीमारी से रहते हैं परेशान तो इन घरेलू तरीकों को अपनाकर बढ़ा सकते हैं याद्दाश्त

त्वचा से जुड़ी समस्यायों को करते हैं दूर
अनार के पत्ते का यदि आप रोजाना सेवन करते हैं तो ये पेट से जुड़ी कई समस्यायों को दूर करने में बहुत ही ज्यादा मददगार साबित हो सकता है, अनार के पत्ते का सेवन शरीर में औषधि के रूप में काम करता है, इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी मिलती है। त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए जैसे कि पिम्पल्स, डार्क स्पॉट्स आदि। आप अनार के पत्ते का रस का सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सेहत को नुकसान पंहुचा सकते हैं 4 फ़ूड कॉम्बिनेशन्स, एक साथ कभी न करें इनका सेवन

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।