
home remedies for increasing memory power
Memory Loss: डाइट रूटीन का प्रॉपर होना बहुत ही आवश्य्क होता है, इसका असर हमारे बॉडी के साथ-साथ दिमाग के ऊपर भी पड़ता है, यदि आप याददाश्त को मजबूत बनाना चाहते हैं और दिमाग से जुड़ी समस्यायों को दूर करना चाहते हैं तो डाइट रूटीन को सही तरीके से फॉलो करने कि जरूरत होती है। डाइट रूटीन को सही तरह से फॉलो करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं, वहीं ये दिमाग कि सेहत को भी स्वस्थ बना के रखने में मदद करते हैं।
इसलिए जानिए कि भूलने की आदत से हैं परेशान, इन नुस्खों से बढ़ा सकते हैं याददाश्त:
रोजाना करें एक्सरसाइज
यदि आप नियमित रूप से रोजाना एक्सरसाइज करते हैं तो ये दिमाग से जुड़ी कई समस्यायों को दूर करने में मदद करता है, नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलशन काफी हद तक इम्प्रूव होता जाता है, आप रोजाना मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग जैसे अन्य व्यायामों को कर सकते हैं। ये सारी क्रियाएं दिमाग को तेज बना के रखने में बहुत ही ज्यादा मदद करेंगी, वहीं इनसे आपकी याददाश्त भी बढ़ेगी।
कद्दू के बीज का करें सेवन
कद्दू के बीज में भरपूर मात्रा में ज़िंक की मात्रा पाई जाती है, इसके सेवन से दिमाग कि सेहत स्वस्थ बनी रहती है, वहीं ये दिमाग से जुड़ी कई समस्यायों को दूर रखने में मदद करते हैं। कद्दू के बीज के रोजाना सेवन से आपको अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।
नारियल के तेल का करें सेवन
नारियल का तेल सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है, इसके सेवन से दिमाग की सेहत मजबूत होती जाती है, वहीं ये कोशिकाओं को ईंधन देने का काम करता है, आप रोजाना नारियल के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। दिमाग कि सेहत को मजबूत रखने के लिए रोजाना नारियल के तेल से आप सर में मालिश भी कर सकते हैं।
बादाम का करें सेवन
बादाम का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है, इसके सेवन दिमाग की सेहत मजबूत होती जाती है, बादाम एंटी-ऑक्सीडेंट्स, ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा से भरपूर होते हैं, इसके रोजाना सेवन से मेमोरी बढ़ती है, आप रोजाना चार से पांच बादाम को भिगोकर रोजाना सेवन कर सकते हैं। वहीं ज्यादा फायदा चाहते हैं तो इसे दूध के साथ भी खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: खाली पेट चाय पीना आपके सेहत को पंहुचा सकता है नुकसान, हो जाएं सतर्क
अच्छी नींद लें
नियमित रूप से यदि आप नींद को पूरी करते हैं तो ये दिमाग को शांत रखने में बहुत ही ज्यादा मदद करता है, अच्छी नींद लेने से दिमाग के सोंचने और समझने कि क्षमता बढ़ती है। इसलिए रोजाना 7-8 घंटे कि नींद की पूर्ती जरूर करें, जिससे आपके दिमाग कि सेहत स्वस्थ रहे और दिमाग से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती जाएँ।
यह भी पढ़ें: रोजाना सुबह खाली पेट शहद में डूबा हुआ लहसुन खाएं और कई गंभीर बीमारियों से निजात पाएं
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Updated on:
8 May 2022, 12:26 PM IST
Published on:
8 May 2022, 12:19 PM IST
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.