
यह सफेद व लाल दाने वाला होता है। गुणों में सफेद ज्यादा हितकर है। हालांकि दोनों के ही सेवन से नुकसान नहीं होता है। इसके फल, फूल, पत्ते, बीज और छाल सभी उपयोगी होते हैं। लकड़ी को छोड़कर सभी भाग औषधि कार्य में इस्तेमाल होते हैं। जिनकों कफ की शिकायत रहती है, उनके के लिए यह हानिकारक होता है।
चरक ने इसके बीजों को ह्रदय के लिए हितकारी एवं घबराहट रोकने वाला कहा है। यह रुचिकर व मलरोधक भी है। यह अफगानिस्तान, बलूचिस्तान और ईरान में विशेष होता है। काबुल और कंधार के अनार सर्वोत्तम होते हैं। देश में जम्मू में ऊधमपुर अनारदाना संग्रह का प्रमुख केंद्र है। कवियों ने दांतों की दाडि़म बीजों से समानता पर काफी कुछ लिखा है।
दाडि़म फल में बीज ये,
ज्यों मुख में कल दंत
दंत बीज कहते अत:
वैद्य विबुध गुणवंत
- इसके फल के छिलके को पीसकर शहद में मिलाकर सेवन से कफ, खांसी व श्वास रोग में आराम मिलता है।
- कमजोरी में इसके रस का सेवन करना फायदेमंद रहता है।
- अनार के पेड़ की छाल का महीन चूर्ण को दही में मिलाकर बालों में मिलाकर लगाने से जुओं और लीखों से छुटकारा मिलता है।
- अनार का रस खून में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाता है। यह खून की कमी को भी दूर करने में सहायक है।
- नकसीर आने पर अनार के फूल का रस नाक में डालने से खून रुक जाता है।
- पेटे के कीड़ों को दूर करने में अनार बेहद फायदेमंद है। इसकी छाल, बायबिडंग पाउडर के समान भाग को लेकर 1/4 चम्मच कुछ दिनों तक लेने से पेटे के छोटे कीड़े निकल जाते हैं।
- इसके पेड़ की छाल को गर्म पानी में डालकर कुल्ला करने से दांतों से खून आना रुक जाता है और मुंह की दुर्गन्ध से छुटकारा मिलता है।
- अगर आप दस्त से जूझ रहे हैं, तो अनार खाना अच्छा रहता है। इसका जूस मिचली पैदा होने से भी बचाता है।
- पेट के रोगी बालक, बड़ों में बार-बार मल त्याग करना व भोजन के बाद मल त्यागगने की आदत रहती है, तो इन्हें अनार का शर्बत और बील का मुरब्बा खाने से फायदा होगा।
- गर्भवती महिलाओं को खून की कमी व दुर्बलता में नियमित रूप से अनार के रस का सेवन करना चाहिए।
- ब्लड प्रेशर कम करने के लिए भी अनार काफी अच्छा माना जाता है। यह ब्लड प्रेशर को कम करता है
- अल्जाइमर रोग जैसी याददाश्त से संबंधित बीमारी से निजात दिलाने में भी यह उपयोगी होता है।
- जिन्हें कब्ज की शिकायत रहती है, उन्हें अनार का सेवन नहीं करना चाहिए।
- अनार से बना दाडि़म चूर्ण मास्टर बाजार में बेहद लोकप्रिय है।
- अल्जाइमर जैसी याददाश्त से संबंधित बीमारियों से निजात दिलाने में भी अनार उपयोगी होता है।
पोषक तत्व
अनार के दानों में 78 प्रतिशत आद्र्रता, प्रोटीन, कैल्शिसम 10 फीसदी, मैग्निशियम 12 फीसदी, फास्फोरस, आयरन, विटामिन 'सी', गंधक, क्लोरीन, थियामिन पाया जाता है। इसके रस में टेनिन भी होता है।
Published on:
29 Jan 2017 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
