
Health Benefits of Roasted Fennel Seeds
नई दिल्ली। Health Benefits of Roasted Fennel Seeds: सौंफ का आमतौर पर इस्तेमाल माउथफ्रेशनर की तरह आप करते होंगें,लेकिन क्या आपको पता कि ये स्वाद में अच्छा होता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत ही ज्यादा लाभदायक माना जाता है। वहीं यदि आप भुनी हुई सौंफ को रोजाना कि डाइट में शामिल करते हैं तो इससे शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। भुनी हुई सौंफ आपके पेट के सेहत को स्वस्थ रखती है और वहीं इसके सेवन से पेट से जुड़ी कई बीमारियां भी दूर हो जाती है। जैसे कि पेट में दर्द, गैस की समस्या आदि। वहीं सौंफ का सेवन पीरियड्स के पेन को कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है।
इसलिए जानते हैं भुनी हुई सौंफ के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में।
1.खांसी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मददगार
यदि आप सर्दी के मौसम में अक्सर खांसी और जुकाम के जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं तो ऐसे में भुनी हुई सौंफ आपके काफी काम आ सकती है। इसमें कई प्रकार के ऐसे तत्व होते हैं जो आपके गले को राहत दिलाने का काम करते हैं। वहीं रोजाना एक चम्मच भुने हुए सौंफ का सेवन करने से गले में जमा हुआ कफ भी आसानी से निकल जाता है। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो भुने हुई सौंफ में तुलसी के पत्तियों को मिलाकर सेवन करें।
2.कब्ज की समस्या
यदि आप भी कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो ऐसे में भुनी हुई सौंफ का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। सर्दियों के मौसम में अक्सर कब्ज की समस्या से लोग शिकार हो जाते हैं वहीं इस समस्या को यदि समय से हल न किया जाए तो ये और बढ़ती चली जाती है। पेट में दर्द,गैस,अपच के जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए आप रोजाना एक चम्मच भुनी हुई सौंफ का सेवन कर सकते हैं। यदि ज्यादा फायदा पाना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट आप इसे गुनगुने पानी के साथ खा लें। आपका पेट भी साफ़ हो जाएगा और वहीं कब्ज की समस्या से भी राहत मिलेगी।
3.पेचिस में होता है फायदेमंद
पेचिस की समस्या से यदि आप परेशान हैं तो भुनी हुई सौंफ आपकी काफी मदद कर सकती है। इस समस्या को दूर करने के लिए आप लगभग दो ग्राम भुनी हुई सौंफ में एक ग्राम मिश्री को मिक्स कर लें। अब इसका सेवन रोजाना करें। ये पेचिस की समस्या को दूर करने में काफी हद तक लाभदायक साबित हो सकता है। समस्या के ज्यादा बढ़ने पर आप सुबह-शाम भी इसका सेवन कर सकते हैं।
4.पेट में दर्द से आराम
यदि अक्सर पेट में दर्द की समस्या से आप परेशान हो चुके हैं तो खाना खाने के बाद एक चम्मच भुनी हुई सौंफ का सेवन जरूर करें। भुनी हुई सौंफ में कई सारे ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो पेट दर्द की समस्या से आपको राहत दिला सकते हैं। दर्द अगर ज्यादा हो रहा हो तो आप एक चम्मच भुनी हुई सौंफ लें और उसे अच्छे से चबा-चबा कर गर्म पानी के साथ सेवन करें। थोड़ी ही देर में पेट में होने वाले दर्द को दूर करने में ये मददगार हो सकता है।
5.पीरियड्स पेन को दूर करने के लिए
महिलाएं अक्सर पीरियड्स में होने वाले दर्द से परेशान हो जाती हैं, वहीं ये दर्द कभी-कभी इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि इसे सहन करना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में भुनी हुई सौंफ आपके काफी काम आ सकती है। पीरियड्स पेन को दूर करने के लिए आप एक चम्मच शहद के साथ एक चम्मच भुनी हुई का सौंफ का सेवन करें। ये दर्द से तो राहत दिलाएगा वहीं यदि पीरियड्स में ऐंठन की समस्या को भी दूर कर देगा।
Published on:
15 Dec 2021 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
Human Body after Death: मौत के बाद भी तुरंत बंद नहीं होता शरीर! जानिए कौन सा अंग कब तक रहता है जिंदा

