15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Benefits Of Sabudana: रोजाना करें साबूदाने को डाइट में शामिल,सेहत को मिलेंगें गजब के फायदे

Health Benefits Of Sabudana: साबूदाना इसका सेवन आप आमतौर पर व्रत में करते होंगें लेकिन क्या आपको पता है कि यदि साबूदाना को रोजाना खाया जाए तो इसके सेवन सेवन से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं वहीं ये जोड़ों और हड्डियों में होने वाले दर्द को भी दूर करता है।

3 min read
Google source verification
: रोजाना करें साबूदाने को डाइट में शामिल,सेहत को मिलेंगें गजब के फायदे

Health Benefits Of Sabudana

नई दिल्ली। Health Benefits Of Sabudana: साबूदाना अक्सर इसका सेवन हम व्रत में करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि यदि साबूदाना को अपने रोजाना कि डाइट में शामिल किया जाए तो इससे सेहत को कितने फायदे हो सकते हैं। साबूदाना के सेवन से कई बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं वहीं ये कार्बोहायड्रेट से भरपूर होते हैं और इनमें कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आपको भी जानना चाहिए कि साबूदाना सेहत को कैसे फायदा पहुंचा सकता है। वहीं सेहत के लिए ये क्यों अच्छा माना जाता है।

1.एनर्जी लेवल को करता है बूस्ट
यदि आप अक्सर थके हुए रहते हैं या खुद को लो फील करते हैं तो ऐसे में साबूदाना आपकी काफी मदद कर सकता है। साबूदाना वहीं आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाता है,इसके रोजाना सेवन से आपके पेट से जुड़ी कई समस्या दूर हो जाती है। आप साबूदाना को यदि नास्ते में सेवन करते हैं तो ये आपके एनर्जी के लेवल को लंबे समय तक बूस्ट करता है। वहीं आप दिन भर एक्टिव भी रहते हैं इसलिए आप ब्रेकफास्ट में साबूदाना को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।

2.हड्डियों को बनाता है लंबे समय तक मजबूत
यदि आप हड्डियों को लंबे समय तक मजबूत बना के रखना चाहते हैं तो ऐसे में साबूदाना बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है, साबूदाना में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो लंबे समय हड्डियों को मजबूत बना के रखने में सहायक होती है। साबूदाना में कैल्शियम के साथ-साथ मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो कि हड्डियों को फ्रैक्चर से बचा के रखने में सहायक होता है।

3.पेट की सेहत के लिए होता है अच्छा
पेट से जुड़ी अनेकों समस्याओं को दूर करने के लिए साबूदाना का सेवन बहुत ही ज्यादा मददगार साबित हो सकता है, साबूदाना के रोजाना सेवन से पाचन क्रिया लंबे समय तक स्वस्थ बनी रहती है, वहीं पेट से जुड़ी अनेकों दिक्कतें भी दूर होती जाती हैं। आप साबूदाना का सेवन यदि रोजाना करते हैं तो ये पेट में गैस की समस्या से लेकर कब्ज,अपच आदि समस्याओं के जैसी आदि समस्याएं दूर होती जाती हैं।

यह भी पढ़ें: आप भी जानिए पेट से जुड़े हुए कुछ आश्चर्यजनक तथ्यों के बारे में

4.वेट लॉस में होता है फायदेमंद
यदि आप वजन को कम करना चाहते हैं तो साबूदाना आपके लिए बहुत ही ज्यादा सहायक हो सकता है,साबूदाना में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है वहीं इसमें कैलोरी की मात्रा भी बेहद कम होती है। इसके रोजाना सेवन से आपके वेट कम होने में बहुत ही ज्यादा मदद मिलती है। आप इसको सुबह के ब्रेकफास्ट में या शाम को स्नैक्स के रूप में भी सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: वजन को करना चाहते हैं कम तो डाइट में शामिल करें तुलसी और अजवाइन के पानी को

5.मसल्स के लिए होती है अच्छी
यदि आप मसल्स की सेहत को मजबूत बना के रखना चाहते हैं या मसल्स में ग्रोथ को लेकर आना चाहते हैं तो ऐसे में साबूदाना बहुत ही ज्यादा लबाहदायक होता है, ये कई तरीकों के पोषक तत्वों से भरपूर होता है जैसे कि प्रोटीन,फाइबर,विटामिन्स आदि। इसलिए यदि आप मसल्स को मजबूत बना के रखना चाहते हैं तो ऐसे में साबूदाना आपके सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है।