
health benefits of sunlight for better sleep and mood
गर्मी का मौसम भले ही क्यों न हो लेकिन सुबह कि धूप स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन साबित हो सकती है, ये विटामिन डी का अच्छा सोर्स तो होती ही है वहीं सुबह कि धूप से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती जाती हैं। इसलिए जानिए कि यदि शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं और बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो धूप सेहत के लिए कैसे आवश्य्क हो सकता है। वहीं कौन-कौन सी शरीर से जुड़ी समस्याएं भी बॉडी से दूर हो सकती हैं।
मूड को फ्रेश करने में करता है मदद
सूरज कि रोशनी आपके मूड को बेहतर बना के रखने में बहुत ही ज्यादा मदद कर सकती है, वहीं ये मूड को फ्रेश और बेहतर बनाती है, इसमें सेरोटोनिन की मात्रा भरपूर होती है, जो कि नकारात्मक चीजों को दूर रखने में मदद करती है। इसलिए मन कि शांति के लिए और मूड को फ्रेश रखने के लिए सुबह कि धूप जरूर लें।
हड्डियों से जुड़ी समस्यायों को करता है दूर
हड्डियों को स्वस्थ रखना चाहते हैं और हड्डियों से जुड़ी बीमारी को दूर करना चाहते हैं तो सूर्य कि रोशनी काफी ज्यादा असरदार साबित हो सकती है, ये विटामिन डी का एक अच्छा सोर्स होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसलिए हड्डियों कि मजबूती के लिए आप रोजाना सुबह कि धूप जरूर लें।
इम्युनिटी को करती है मजबूत
सूर्या कि रोशनी इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में बहुत ही ज्यादा आवश्यक हो सकती है, सूर्या कि रोशनी से शरीर को विटामिन डी मिलता है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, इसलिए आप सुबह कि धूप में 15 मिनट तक जरूर बैठें।
यह भी पढ़ें: इन गलत आदतों को अपनाने से हो सकते हैं आप बहरेपन का शिकार, जानिए बचाव के आसान से तरीकों के बारे में
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Updated on:
08 May 2022 04:40 pm
Published on:
08 May 2022 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
