10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Benefits of Water Chestnut: ठंड में होने वाली बीमारियों का बेहतरीन इलाज है सिंघाड़ा, जानिए इससे होने वाले फायदों के बारे में

सिंघाड़ा जिसका सेवन आप सर्दियों के मौसम में करते ही होंगें। सिंघाड़ा के सेवन से शरीर को अनेकों लाभ मिलते हैं जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

3 min read
Google source verification
Health Benefits of Water Chestnut: ठंड में होने वाली बीमारियों का बेहतरीन इलाज है सिंघाड़ा, जानिए इससे होने वाले फायदों के बारे में

Health Benefits of Water

नई दिल्ली। ठंड के सीजन की सबसे अच्छी बात ये होती है कि इस सीजन में बहुत ही सारे फल और सब्जियों का आना शुरू हो जाता है। ये फल और सब्जियां न केवल स्वाद में बेहतरीन होते हैं बल्कि सेहत को भी अनेकों लाभ पहुंचाते हैं। वहीं इस मौसम में एक पोषक तत्व और आता है सिंघाड़ा। ये सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। स्वाद से भरपूर सिंघाड़ा सेहत को अनेकों फायदे पहुंचाने का काम करता है। ये अनेकों तत्वों से भरपूर होता है जैसे कि कैल्शियम, फाइबर, कार्बोहायड्रेट, मिनरल्स, विटामिन ए, विटामिन सी, थियामिन आदि। इसका रोजाना सेवन आपको ठंड में होने वाली बीमारी भी शरीर से दूर रहती है।
इसलिए जानते हैं सिंघाड़ा के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में-

वेट कंट्रोल में होता है मददगार
सिंघाड़ा ये सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। इसके रोजाना सेवन से आप अपने वेट को कंट्रोल में भी रख सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्वों की बात करें तो इसमें अनेकों तरीके के ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो वजन को कम करने में सहायक होते हैं। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। फाइबर के साथ-साथ इसमें कैल्शियम व विटामिन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यदि आप इसे अपने रोजाना कि डाइट में शामिल करते हैं तो वेट तो कंट्रोल होता ही है साथ ही साथ इम्यून सिस्टम भी लंबे समय तक स्वस्थ बना रहता है।

हड्डियों की सेहत के लिए
हड्डियों की सेहत को यदि आप लंबे समय तक मजबूत बना के रखना चाहते हैं तो ऐसे में सिंघाड़ा बहुत ही ज्यादा लाभदायक हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। कैल्शियम के भरपूर मात्रा में सेवन से हड्डियों की सेहत लंबे समय तक स्वस्थ बनी रहती है। सिंघाड़े को रोज खाने से आपके शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है। वहीं इसके रोजाना सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती जाती है साथ ही साथ ये गठिया, जोड़ों में दर्द के जैसी समस्या को दूर रखने में भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें:स्ट्रेस की समस्या को करना चाहते हैं दूर तो अपना सकते हैं इन घरेलू उपायों को

ब्लड प्रेशर को रखता है कट्रोल
यदि आप भी अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो ऐसे में सिंघाड़ा बहुत ही ज्यादा लाभदायक हो सकता है। इसके रोजाना सेवन से शरीर में हाई ब्लड प्रेशर की मात्रा बढ़ नहीं पाती है। ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर दिल की सेहत को स्वस्थ बना के रखता है। आप अपने डाइट में इसे शामिल कर सकते हैं। ये स्वाद में बहुत ही ज्यादा अच्छे होते हैं वहीं आप इसको उबाल करके भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। वहीं इसका हल्वा भी बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट होता है।

जोड़ों में दर्द की समस्या
यदि आप भी जोड़ों में दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं तो ऐसे में सिंघाड़ा बहुत ही ज्यादा लाभदायक हो सकता है। सिंघाड़ा शरीर में हो रहे दर्द को ठीक करने में बहुत ही ज्यादा मददगार हो सकता है। सिंघाड़ा के रोजाना सेवन से ये लंबे समय तक आपको हाइड्रेट रखने में बहुत ही ज्यादा मददगार साबित होता है। यदि आप दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं तो ऐसे में इसे अपने रोज की डाइट में जरूर शामिल करें। इसे खाने से आपके फटी हुई एड़ियों और उंगलियों की समस्या जल्द से जल्द ठीक हो जाती है।

यह भी पढ़ें: आप भी जानिए वजन बढ़ाने के इन आसान से उपायों के बारे में