
Mustard Seeds Benefits
Mustard Seeds Benefits: पीली सरसों का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है, इसके रोजाना सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं, वहीं ये वजन कम करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करती हैं। इसका सेवन यदि रोजाना करते हैं तो आपको जल्दी-जल्दी भूख का अहसास नहीं होता है, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। वहीं और फायदों कि बात करें तो इसके रोजाना सेवन से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा धीरे-धीरे कम होती जाती है साथ ही साथ ये हाई बीपी, पेट से जुड़ी कई समस्यायों को भी दूर करती है। आप पीली सरसों का सेवन रोजाना 2 से 3 चम्मच कर सकते हैं। इसके रोजाना सेवन से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट रहता है।
जानिए पीली सरसों के रोजाना सेवन से होने वाले इन अद्भुत फायदों के बारे में।
सबसे पहले जानिए कि क्या कहते हैं शोध
ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्च में पाया गया है कि पीली सरसों में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, इसके रोजाना सेवन से व्यक्ति के पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं, वहीं पेट भी लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। वहीं शोध में इस बात का भी जिक्र किया गया कि 1 चम्मच सरसों का यदि रोजाना सेवन करते हैं तो व्यक्ति का मेटाबॉयोलिज्म दिन-प्रतिदिन मजबूत होता जाता है। इसके रोजाना सेवन से वेट लॉस में भी बहुत ही ज्यादा मदद मिलती है।
जानिए पीई सरसों के रोजाना सेवन से होने वाले इन अद्भुत फायदों के बारे में
1.वेट को करता है कंट्रोल
वेट को कंट्रोल करना चाहते हैं तो पीली सरसों का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है, क्योंकि ये फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स, सेलेनियम, फास्फोरस के जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। वहीं इसमें कैलोरी की मात्रा भी न के बराबर होती है। इसका रोजाना सेवन से वेट कंट्रोल करने में बहुत ही ज्यादा असरदार होता है। इसलिए वेट कम करने कि सोंच रहे हैं तो पीली सरसों का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच कर सकते हैं।
2.दिल की सेहत को स्वस्थ बना के रखने में करता है मदद
दिल की सेहत को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं पीली सरसों का सेवन बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है, इसके बीज को चबाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रण में रहता है, वहीं ये हार्ट अटैक के खतरे को भी दूर करता है। रोजाना दो चम्मच पीली सरसों खाने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसे कई गंभीर बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
3.खुजली और दाद की समस्या को करता है दूर: दाद और खुजली की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो पीली सरसों का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है, इन समस्याओं को दूर करने के लिए आप रोजाना सरसों के तेल से मालिश कर सकते हैं, वहीं इसका सेवन रोजाना नाश्ते के बाद पानी में फुला के भी कर सकते हैं। दाद-खुजली के आलावा त्वचा से जुड़ी कई समस्यायों को दूर करने फ़ायदेमन्द साबित होते हैं।
4.सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने के लिए करें पीली सरसों का सेवन
मौसम में तेजी से बदलाव होने के कारण व्यक्ति को अक्सर सर्दी-जुकाम के जैसी कई सारी समस्याएं बनी रहती हैं, इन समस्याओं को दूर करने के लिए आप रोजाना पीली सरसों को हल्का सा भून के इसका खाली पेट सेवन कर सकते हैं। इसके रोजाना सेवन से खांसी, फ्लू, गले में दर्द के जैसी अन्य समस्याएं दूर होती जाती हैं।
यह भी पढ़ें: कंधे में होने वाले दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं ये ब्लड शुगर हाई होने के संकेत
5.कोलेस्ट्रॉल के लेवल को करता है कम
पीली सरसों का यदि आप रोजाना सेवन करते हैं तो ये कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रण में रखने में बहुत ही ज्यादा मदद करते हैं, ये एंटी फंगल, एंटी सेप्टिक के जैसे कई सारे तत्वों से भरपूर होते हैं जो न केवल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रण में रखने में मदद करते हैं, वहीं ये पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने से लेकर हार्ट की सेहत को स्वस्थ बना के रखते हैं।
जानिए कैसे करें इन्हें डाइट में शामिल
इसका रोजाना सेवन बहुत ही ज्यादा आसान होता है, रोजाना रात में एक बर्तन में 2-3 चम्मच पीली सरसों को लें और इसे पानी में भिगोएं। रात भर इसे पानी में भीगा हुआ छोड़ दें, फिर सुबह इसको खाली पेट चबा के खालें, वहीँ इसके पानी को पी जाएँ। इसका रोजाना सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन माना जाता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Updated on:
27 Apr 2022 12:01 pm
Published on:
27 Apr 2022 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
