30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Side Effect Of Potato: जानिए आलू खाने के इन 5 हैरान कर देने वाले नुकसानों के बारे में

Side Effect Of Potato: आलू एक ऐसी सब्जी होती है जिसे बच्चे से लेकर बूढ़े सभी बेहद चाव से खाना पसंद करते हैं, लेकिन इन पेशेंट्स को आलू के ज्यादा मात्रा में सेवन करने से अवॉयड करना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 25 Apr 2022, 5:53 PM IST

जानिए आलू खाने के इन 6 हैरान कर देने वाले नुकसानों के बारे में

Side Effect Of Potato

आलू का सेवन आमतौर पर सभी बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं जिनमें आलू के ज्यादा मात्रा में सेवन को अवॉयड करना चाहिए। जैसे कि यदि आप हाई बीपी, डायबिटीज, हार्ट से जुड़ी समस्याओं से ग्रसित रहते हैं तो आलू के ज्यादा में सेवन से बचना चाहिए क्योंकि ये इन पेशेंट्स के लिए नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। इसलिए जानिए कि कौन से ऐसे पेशेंट्स हैं जिन्हें आलू का सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर
यदि आप ब्लड प्रेशर के पेशेंट हैं तो आपको आलू के ज्यादा मात्रा में सेवन को अवॉयड करना चाहिए, आलू के ज्यादा मात्रा में सेवन से ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है इसलिए लिमिटेड मात्रा में ही इसका सेवन करें।

मोटापा
आलू का ज्यादा सेवन करते हैं तो मोटापे की समस्या बढ़ सकती है, क्योंकि इसमें कैलोरी और कार्बोहायड्रेट की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है, इसलिए आलू का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से बचना चाहिए।

डायबिटीज
डायबिटीज के पेशेंट्स को आलू के ज्यादा मात्रा में सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि आजकल डायबिटीज एक गंभीर समस्या बन चुकी है, ऐसे में ऐसे में यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं तो ये समस्या को और बढ़ाने का काम कर सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आलू की जगह हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करें।

एलेर्जी
आलू के ज्यादा मात्रा में सेवन से आपको एलेर्जी की समस्या हो सकती है, इसलिए आलू के सेवन को आपको अवॉयड करना चाहिए, क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है जो एलेर्जी को बढ़ा सकती है, इसलिए यदि आपको एलेर्जी की समस्या रहती है तो आलू के सेवन को अवॉयड करें।

गठिया
गठिया के पेशेंट के लिए आलू का सेवन नुकसानदायक होता है, क्योंकि ये ऐसे तत्वों से भरपूर होता है जो गठिया की समस्या को बढ़ा सकता है, वहीं इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से पैरों में दर्द और भी ज्यादा बढ़ सकता है, वहीं आलू का सेवन गठिया की समस्या को और भी ज्यादा बढ़ाने का काम करता है, इसलिए आलू के ज्यादा मात्रा में सेवन को अवॉयड करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: कंधे में होने वाले दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं ये ब्लड शुगर हाई होने के संकेत

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल