21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दियों का चमत्कारी चूर्ण, 40 की उम्र में 16 की तरह फिट और निखरे दिखेंगे आप

amla khane ke fayde: सर्दियों का सीजन बेहद खुशनुमा होता है और सेहत बनाने वाला भी। इस मौसम में यदि आप आंवले का सेवन करेंगे तो आपको काफी फायदे हो सकते हैं। इससे ठंड में होने वाली परेशानियां जैसे बाल रूखे होकर टूटना, एसिडिटी और वजन बढ़ने जैसी कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। आंवले के गुणों पर एक नजर—

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jaya Sharma

Jan 11, 2024

one.jpg

amla khane ke fayde: सर्दियों का सीजन बेहद खुशनुमा होता है और सेहत बनाने वाला भी। इस मौसम में यदि आप आंवले का सेवन करेंगे तो आपको काफी फायदे हो सकते हैं। इससे ठंड में होने वाली परेशानियां जैसे बाल रूखे होकर टूटना, एसिडिटी और वजन बढ़ने जैसी कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। आंवले के गुणों पर एक नजर—

amla.jpg

इस मौसम में आप आंवले को कई तरीकों से खा सकते हैं। इसे उबाल कर, आचार, मुरब्बा या कैंडी के रूप में खाया जा सकता है। लेकिन सबसे गुणकारी तरीका इसे पाउडर के रूप में खाना माना जाता है, रोज सुबह यदि आप पानी से एक चम्मच इसका पाउडर खाएंगे तो एक ही महीने में आपको शरीर पर सकारात्मक अंतर आने लगेगा।

aamla_2.jpg

इम्यून सिस्टम के लिए आंवलाआंवले में विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है, जो सर्दी और खांसी जैसी मौसमी बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। पाचन के लिए आंवलाआंवला पॉलीफेनोल्स का एक समृद्ध स्रोत है जो पाचन में सहायता करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में वायरस और बैक्टीरिया से बचने की प्रतिरक्षा विकसित होती है।

amla_3.jpg

खून साफ करने के लिए आंवला:आंवले का सबसे ज्यादा फायदा खून को साफ करने का रहता है। वहीं इससे हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है। जिससे अंगों को फायदा होता है।  

aamla.jpg

आंखों के लिए आंवला:आंवले में मौजूद कैरोटीन आंखों के लिए वरदान है। इसे खाने से मोतियाबिंद की समस्या कम होती है और इंट्राओकुलर प्रेशर कम होता है। कच्चा आंवला आंखों की खुजली और लालिमा को दूर करता है।

hair.jpg

बालों के लिए आंवला:आंवले में विटामिन सी, टैनिन, अमीनो एसिड और आवश्यक फैटी एसिड होते हैं, जो सभी बालों को पौष्टिक लाभ प्रदान करते हैं। आंवले का तेल बालों के रोमों को मजबूत बनाता है और रूसी को जमा होने से रोकता है। इससे बालों का प्राकृतिक रंग बरकरार रहता है। डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।


बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य