1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एंकल स्पे्रन : अचानक टखने के मुड़ने से दर्द और सूजन रहना

टखनों (एंकल) में मोच की समस्या खिलाडिय़ों के अलावा आम व्यक्तियों को भी हो सकती है।

2 min read
Google source verification

image

Vikas Gupta

Aug 21, 2017

Ankle sprain,ankle,ankle injury,ankle bend,Sudden pain

फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, वॉलीबॉल जैसे गेम्स खेलने वालों में होने वाली इंजरी में एंकल स्प्रेन मुख्य है। टखनों (एंकल) में मोच की समस्या खिलाडिय़ों के अलावा आम व्यक्तियों को भी हो सकती है।

लक्षण : गंभीरता के अनुसार तीन तरह का होता एंकल स्प्रेन

ग्रेड- १
मरीज को लिगामेंट में मामूली खिंचाव से टखनों में सूजन व दर्द रहता है। प्रभावित हिस्से का रंग लाल व नीला हो सकता है।
इलाज : शुरुआत में आइंटमेंट की जरूरत नहीं पड़ती। आमतौर पर आराम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा बर्फ से सिंकाई करते हैं जिससे ४-५ दिनों में आराम मिल जाता है। एंकल स्ट्रैप की मदद से मूवमेंट को रोका जाता है।

ग्रेड- २
अचानक खिंचाव से लिगामेंट में अधिक क्षति होती है। त्वचा नीली पडऩे के साथ तेज दर्द और सूजन आना प्रमुख लक्षण है। साथ ही प्रभावित हिस्सा गर्म रहता है।
इलाज : चेकअप के बाद भी दर्द की वजह न पता चले तो एमआरआई व सोनोग्राफी कराते हैं। आराम करने के अलावा आइस थैरेपी दी जाती है। सोते या बैठते समय तकिए के सहारे पैर को थोड़ा उठाकर रखें।

ग्रेड- ३
दर्द को सामान्य समझकर नजरअंदाज करना समस्या को अंदर ही अंदर बढ़ा देता है। लंबे समय तक ऐसा करने से लिगामेंट क्षतिग्रस्त होते हैं व जोड़ों में खराबी आ जाती है।
इलाज : दवाओं और जोड़ों की कंडिशनिंग (मसल्स की स्टें्रथ बढ़ाने वाले व्यायाम) के अलावा गंभीर स्थिति में सर्जरी कर लिगामेंट्स को रिपेयर करते हैं। साथ ही चलने-फिरने की मनाही होती है।

कारण : लिगामेंट्स क्षतिग्रस्त होना
लिगामेंट्स (तंतुओं) का काम जोड़ों को अपनी जगह से खिसकने से बचाना है। ज्यादातर खिलाडिय़ों को खेल के दौरान अचानक टखने के मुडऩे से पैरों-पंजों को जोड़ कर रखने वाले तंतुओं पर जोर पड़ता है। इनमें खिंचाव आने से ये क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। सामान्य लोगों में चलते समय अचानक पैर मुडऩा, गड्ढे में पैर पडऩे से टखनों में खिंचाव आने से यह दिक्कत हो सकती है।

बचाव और सावधानी
व्यायाम करने से जोड़ों में लचीलापन आता है और मोच की समस्या नहीं होती।
तेज दौड़ से पहले वॉक करना बॉडी वॉर्मअप के लिए जरूरी है। ताकि जोड़ों पर सीधा असर न पड़े।
जमीन समतल न होनेे पर चलते समय सावधानी बरतें।
सुबह वॉक करते समय स्पोट्र्स शूज पहनें।
टखनों या पैर में दर्द होने पर डॉक्टरी सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader