
Avoid these junk foods which not good for health in summer
Health Tips: गर्मियों के मौसम और चिलचिलाती धूप में सेहत का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। गर्मियों की वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। पानी की कमी को पूरा करने के लिए शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखना जरूरी होता है। साथ ही खानपान पर भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। गर्मियों में गलत डाइट लेने की वजह से सेहत को कई तरह के नुकसान पहुंच सकते हैं। इसलिए गर्मियों में खुद को स्वस्थ रखने के लिए अनहेल्दी चीजों का सेवन करने से बचें। तो आइए जानते हैं गर्मियों में इन चीजों का सेवन करना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है
गर्मियों में इन फूड का सेवन करने से बचें
जंक फूड और फ्राई फूड
गर्मियों के मौसम में जंक फूड और फ्राई फूड का सेवन करने से बचना चाहिए। हर कोई जंक फूड और फ्राई फूड खाना बहुत ही पसंद करते हैं। लेकिन गर्मियों के मौसम में इन्हें बचाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। साथ ही ये शरीर को हाइड्रेट भी कर सकते है। गर्मियों के मौसम में जंक फूड और फ्राई फूड का सेवन से सेहत नुकसान भी पहुंच सकता है। इसलिए इनका सेवन करने से बचें।
यह भी पढ़े: जानिए आलूबुखारा खाने के अचूक फायदे, आंखों की रोशनी बढ़ाने में होता है सहायक
कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से बचें
गर्मियों के मौसम में कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए। गर्मी से राहत पाने के राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग कोल्ड ड्रिंक्स पीते है। लेकिन कोल्ड ड्रिंक्स पीने से सेहत को नुकसान पहुंच सकते हैं। कोल्ड ड्रिंक्स पीने से गला खराब हो सकता है। साथ ही पेट में सूजन पैदा हो सकती है। इसलिए कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से बचें।
मसालेदार चीजों का सेवन करने से बचें
गर्मियों के मौसम में मसालेदार चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। मसालेदार खाना खाने में तो टेस्टी तो लगता है, लेकिन ये सेहत को कई तरह से नुकसान भी पहुंचा सकते है। ज्यादा मसालेदार खाना खाने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती हैं। साथ ही शरीर का टेंपरेचर भी बढ़ता है। इसलिए मसालेदार चीजों का सेवन करने से बचें।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
29 May 2022 04:30 pm
Published on:
29 May 2022 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
