12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LATEST RESEARCH : शरीर से दुर्गंध पसीने के कारण नहीं बल्कि बैक्टीरिया से होता

मौसम में अधिक आर्द्रता होती है, तब बैक्टीरिया भी अधिक पनपते हैं और शरीर से निकलने वाले पसीने में चिपक कर बदबू पैदा करते हैं। शरीर की तंत्रिकाओं में अधिक उत्तेजना पैदा होने की वजह से भी पसीने में बदबू आती है।

less than 1 minute read
Google source verification
शरीर से दुर्गंध

क्या आपने कभी अपने शरीर की दुर्गंध महसूस की है? क्या आप भी ऐसा मानते हैं तो पसीने की वजह से या फिर न नहाने की वजह से दुर्गंध आती है? पर ऐसा नहीं है। हाल ही यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क, ब्रिटेन ने एक रिसर्च किया है।

बांह के बगल में पाया जाने वाला बैक्टीरिया

शोधकर्ताओं का कहना है कि शरीर से दुर्गंध का कारण बांह के बगल में पाया जाने वाला बैक्टीरिया है। इसे बीओ एंजाइम कहते हैं। स्ट्रेफायलोकोकस होमिनिस नामक बैक्टीरिया खास तरह का रसायन रिलीज करता है। यह लाखों सालों से इंसानों में मौजूद हैं। शरीर की एपोक्राइन ग्रंथि के कारण बैक्टीरिया पनपता है। यह त्वचा से जुड़ी होती है। बालों वाले रोम छिद्रों के जरिए शरीर से पसीना बाहर निकालती है। यह ग्रंथि छाती व जननांगों के आसपास भी पाई जाती है।
ऐसे रोक सकेंगे बदबू
शोधकर्ता डॉ. गॉर्डन जेम्स के अनुसार इस एंजाइम को न्यूट्रिलाइज कर डियोड्रेंट तैयार किए जा सकेंगे। शोधकर्ता डॉ. माइकल रुडेन के अनुसार बीओ एंजाइम की संरचना के साथ अन्य बैक्टीरिया की संरचना की जानकारी हो सकेगी। इससे शरीर की दुर्गंध को दूर किया जा सकेगा।