
कान को लेकर बरतें ये सावधानी
कान को साफ करने के लिए पेन, पेंसिल या चाबी का इस्तेमाल कभी न करें। इससे कान के आसपास की मांशपेशियों को नुकसान होने के साथ पर्दा फट सकता है। कान में तेल या अन्य तरह का कोई ईयर ड्रॉप बिना डॉक्टरी सलाह के न डालें इससे सिर्फ नुकसान होता है। कान में नैचुरल क्लीनिंग मैकेनिज्म होता है जिसमें काम की गंदगी अपने आप बाहर निकलती रहती है।
इन जांचों से पता चलती है बीमारी
कान संबंधी किसी तरह की परेशानी होने पर मुख्य रूप से नेजल इंडोस्कोपी कराई जाती है। इसके साथ ही सीटी स्कैन और एक्स-रे की मदद से कान की मांशपेशियों की जांच बेहतर ढंग से होती है।
डॉक्टरी सलाह ईयर ड्रॉप्स
रुई को तेल या वैस्लीन में डूबोकर उसे निचोड़ दें इसके बाद उसे कान में लगा लें। कान की गंदगी अपने आप साफ हो जाएगी। डॉक्टरी सलाह पर ईयर ड्रॉप्स का प्रयोग करने से कान का दर्द ठीक होने के साथ संक्रमण कम हो जाता है। गंभीर स्थिति में ऑपरेशन से परेशानी को ठीक किया जाता है।
Published on:
25 Aug 2020 09:08 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
