12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान! डाइटिंग करने से भी झड़ते हैं बाल

भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव से भी बालों पर बुरा असर पड़ता है। इससे शरीर के तापमान में असंतुलन होता है और बाल सफेद होने लगते हैं। खुद को फिट करने की चाह में डाइटिंग करने की वजह से भी बाल झड़ते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
सावधान!

बालों का झड़ना एक गंभीर समस्या है। बालों के झड़ने या टूटने के कई कारण है। डाइटिंग से शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने की वजह से बाल कमजोर होकर टूटते हैं। इसके अलावा बालों की कलरिंग के साथ उनको अच्छा लुक देने के लिए मशीनों का इस्तेमाल भी प्रमुख कारण है। भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव से भी बालों पर बुरा असर पड़ता है। इससे शरीर के तापमान में असंतुलन होता है और बाल सफेद होने लगते हैं।

सौ बाल गिर रहें तो घबराएं नहीं
एक दिन में करीब सौ बाल गिर रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। ये वे बाल होते हैं जिनकी उम्र पूरी हो चुकी होती है जिनके गिरने के बाद उनकी जगह नए बाल आ जाते हैं। अगर सौ से अधिक बाल रोजाना गिर रहे हैं तो ये चिंताजनक स्थिति है और तुरंत डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए। ध्यान देने की बात है कि बालों की मजबूती हड्डियों की मजबूती पर निर्भर करती है।

हड्डियां जितनी मजबूत होंगी बाल उतने ही मजबूत

हड्डियां जितनी मजबूत होंगी बाल उतने ही मजबूत होंगे। ऐसे में बालों की मजबूती के लिए शरीर में कैल्शियम और दूसरे पोषक तत्वों की कमी किसी हाल में नहीं होनी चाहिए। कई बार देखा गया है कि लोग सुबह सोकर उठते हैं तो बालों को तेजी से रगड़ते हैं ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से बड़ी संख्या में बाल टूटकर गिर जाते हैं।