12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए सर्दियों में सेहत के लिए कितना फायदेमंद है सरसों का साग

सर्दियों में गलत खानपान के चलते कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इसके लिए खानपान में सुधार के साथ-साथ संतुलित आहार लें। वहीं सर्दियों में डाइट में सरसों का साग जरूर शामिल करें। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। साथ ही हृदय सेहतमंद रहता है। सर्दियों में सरसों का साग का सेवन न केवल स्वाद के मामले में लज्जतदार है बल्कि सेहत से जुड़े कई फायदों से भरा है। इसमें मौजूद विटामिन्स मिनिरल्स फाइबर और प्रोटीन इसे बेहद फायदेमंद बनाते हैं।

2 min read
Google source verification

नई दिल्ली सर्दी के दिनों में सरसों का साग बाजार में आसानी से मिल जाती है। सेहत के लिए साग किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से शरीर हायड्रेट रहता है। सर्दी के दिनों में सरसों की खेती की जाती है। इसकी पत्तियों की साग बनाई जाती है। वहीं, सरसों से तेल तैयार किया जाता है। इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में सरसों का इस्तेमाल दवा और किचन में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। साथ ही सरसों के साग के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। कई शोधों में दावा किया गया है कि सर्दी के मौसम में सरसों का सेवन फायदेमंद साबित होता है। आइए इसके और दूसरे फायदे जानते हैं|

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है

गलत खानपान के चलते कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इसके लिए खानपान में सुधार के साथ-साथ संतुलित आहार लें। वहीं, सर्दियों में डाइट में सरसों का साग जरूर शामिल करें। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। साथ ही हृदय सेहतमंद रहता है।

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

एक शोध में खुलासा हुआ है कि सरसों के साग के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसमें विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए सर्दियों में अपनी डाइट में सरसों का साग जरूर शामिल करें।

कैंसर का खतरा होता है कम

सरसों में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। खासकर कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए डॉक्टर्स सरसों का साग खाने की सलाह देते हैं।

आयरन की कमी दूर होती है

गर्भवती महिलाओं में आयरन की कमी होती है। डॉक्टर्स हमेशा गर्भवती महिलाओं को डाइट में साग शामिल करने की हिदायत देते हैं। इसके सेवन से आयरन की कमी दूर होती है। गर्भवती महिलाओं को रोजाना सरसों के साग का सेवन करें।