
जानिए सौंफ का इस्तेमाल स्किन के लिए कितना लाभदायक है
नई दिल्ली बता दें कि सौंफ के अंदर विटामिन के विटामिन ए विटामिन सी प्रोटीन विटामिन डी विटामिन बी6 कैल्शियम आयरन मैग्नीशियम फास्फोरस सोडियम कॉपर जिंक पोटेशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को तंदुरुस्त बनाए रखने में आपके काम आ सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि त्वचा की कई समस्याओं को भी दूर रखने में सौंफ बहुत लाभदायक माना जाता है | आज हम आपको बताएंगे कि सौंफ का इस्तेमाल त्वचा पर किस तरह से । साथ ही इसके फायदों के बारे में भी जानेंगे।
1 - शहद और सौंफ
इस पेस्ट को बनाने के लिए आपके पास दलिया, सौंफ और शहद का होना जरूरी है। अब आप सौंफ को उबाकर उसके पानी को ठंडा करें और उसमें पिसा हुआ दलिया और शहद को मिलाएं। अब बने मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। 10 से 15 मिनट के लिए इस मिश्रण को त्वचा पर लगा रहने दें। उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से त्वचा पिंपल्स की समस्या दूर हो सकती है।
2 - सौंफ और ओटमील
इस पेस्ट को बनाने के लिए आपके पास ओटमील और सौंफ का होना जरूरी है। अब आप सौंफ के साथ ओटमील को उबालें और उसके पानी व सौंफ को ठंडा करें। ठंडा होने के बाद मिश्रण को पीस लें और कुछ सेकेंड के लिए मिश्रण को ऐसे ही रख दें। अब बने मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। 20 से 25 मिनट के लिए इस मिश्रण को त्वचा पर लगा रहने दें। जब मिश्रण सूख जाए तो त्वचा को साधारण पानी से धो लें। इससे ना केवल वॉटर रिटेंशन की समस्या को रोका जा सकता है बल्कि त्वचा पर चिपके जिद्दी बैक्टीरिया भी दूर हो सकते हैं।
3 - सौंफ और एलोवेरा
इस मिश्रण को बनाने के लिए आपके पास सौंफ और एलोवेरा का होना जरूरी है। अब आप सौंफ को बारीक पीस लें और उसमें एलोवेरा को मिलाएं। अब पेस्ट को त्वचा पर लगाएं। मिश्रण को तकरीबन 15 से 20 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। अब अपनी त्वचा को साधारण पानी से अच्छे से धो लें। इससे ना केवल चेहरे पर चिपचिपाहट दूर हो सकती है बल्कि त्वचा खिली-खिली और बेदाग नजरि आ सकती है। ऐसे में यदि आपकी त्वचा पर किसी भी तरह के दाग-धब्बे हैं तो इस पेस्ट से अपने निशानों को दूर कर सकते हैं।
ऊपर बताए गए टिप्स से पता चलता है कि सौंफ के इस्तेमाल से चेहरे की कई प्रॉब्लम को दूर किया जा सकता है। हालांकि अगर आपको स्किन से संबंधित कोई समस्या है तो सौंफ को अपनी ब्यूटी रुटीन में जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
11 Nov 2021 02:38 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
