4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weight Loss वजन कम करने में बहुत सहायक होता है एलोवेरा का जूस जाने इसके फायदे और जूस बनाने का तरीका

भारत को जड़ी-बूटी का भी देश कहा जाता है और भारत में बहुत सी ऐसी जड़ी-बूटी पाई जाती है जो स्वास्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है । एलोवेरा एक खास पौधा है जिसे स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। माना जाता है कि इसमें कई औषधीय गुण होते हैं जो कई शारीरिक समस्याओं के साथ-साथ बढ़ते वजन पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ सकते हैं। यही वजह है कि वजन कम करने के लिए एलोवेरा जूस का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

2 min read
Google source verification
Benefits of Aloe Vera Juice for Weight Loss

Benefits of Aloe Vera Juice for Weight Loss

नई दिल्ली : आमतौर पर ब्यूटी प्रॉब्लम्स के लिए इस्तेमाल होने वाले एलो वेरा का सेवन भी किया जा सकता है। एलोवेरा की पत्तियों से एक सफेद चिपचिपा पदार्थ निकलता है। इसे ही एलो वेरा जेल कहते हैं। यह जेल कई एंटीऑक्‍सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसीलिए इसके सेवन से शरीर को कई प्रकार के फायदे हो सकते हैं। वेट लॉस के लिए भी एलोवेरा जूस काफी मददगार है। रोज़ रात में सोने से पहले 20-50 मिली एलो वेरा जूस पीने से वेट लॉस तेज़ी से होता है। एलो वेरा जूस पीने से फैट बर्निंग प्रोसेस तेज़ होता है। साथ ही यह पेट की समस्याओं को भी कम करने और डायजेशन बढ़ाने का भी काम करता है।

वजन घटाने में एलोवेरा जूस क्यों फायदेमंद है
वजन कम करने के लिए एलोवेरा जूस के फायदे को लेकर कई वैज्ञानिक शोध किए गए हैं। शोध के अनुसार एलोवेरा जूस में एंटी ओबेसिटी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में वसा फैट के जमाव को कम करने के साथ-साथ भोजन की अधिकता की वजह से होने वाले मोटापे में सुधार और इससे बचाने में कुछ हद तक मदद कर सकते हैं । वहीं एक दूसरे वैज्ञानिक शोध के अनुसार नियमित रूप से एलोवेरा के जूस का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म उत्तेजित होता है जिससे शरीर तेजी से कैलोरी बर्न करता है और इससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है । पाठक इस बात का ध्यान रखें कि वजन घटाने के लिए एवोवेरा जूस के फायदे तब मिल सकते हैं जब इसका सेवन हाई कैलोरी और हाई फैट युक्त भोजन को दैनिक आहार से हटाकर और नियमित व्यामाम के साथ किया जाए।

वज़न कम करने के लिए एलोवेरा जूस का उपयोग कैसे करें
वजन कम करने के उपाय के रूप में एलोवेरा जूस का सेवन कई तरीके से किया जा सकता है।

1. एलोवेरा जूस
सामग्री
1. एक एलोवेरा का पत्ता
2. एक गिलास पानी
जूस बनाने की विधि
1. सबसे पहले एलोवेरा के पत्ते को अच्छे से धों लें।
2. फिर उसे बीच से काट लें।
3. उसके बाद एलोवेरा के जेल को चम्मच की मदद से निकाल लें। ध्यान रहे इसमें मौजूद पीले रंग के तरल को अलग कर दें।
4. फिर दो से तीन चम्मच एलोवेरा जेल को पानी में डालकर अच्छे से घोल लें।
5. अब एलोवेरा जूस का सेवन किया जा सकता है।

2. एलोवेरा और नींबू का रस
सामग्री
1. दो चम्मच एलोवेरा जेल
2. एक गिलास पानी
3. एक नींबू
जूस बनाने की विधि
1. सबसे पहले पानी में एलोवेरा जेल को अच्छी तरह से मिला लें।
2. फिर इसमें ऊपर से नींबू निचोड़े।
3. इसके बाद इसे अच्छी तरह मिक्स करें और इसे पी लें।
4. आप स्वाद के लिए इसमें शहद भी मिला सकते हैं।
3. एलोवेरा और शहद
सामग्री
1. दो चम्मच एलोवेरा जेल
2. एक चम्मच शहद
3. एक कप पानी
जूस बनाने की विधि
1. सबसे पहले एलोवेरा जेल को पानी में अच्छे से मिक्स कर लें।
2. फिर इसमें ऊपर से शहद डालें।
3. शहद को इसमें अच्छी तरह मिलाएं और पी लें।