25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health tips: आंवला बन सकता है आपके सेहत के लिए रामबाण

आंवला को सेहत के लिए वरदान माना गया है। आंवला को 'सुपरफ्रूट' भी कहा जाता है। आयुर्वेद में कई तरह की दवाओं में इसका इस्तेमाल किया जाता है।आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है इसलिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए भी आंवला फायदेमंद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 29 Nov 2021, 10:50 AM IST

आंवला बन सकता है आपके सेहत के लिए रामबाण

benefits of amla in winter

नई दिल्ली। आंवला हमारे शरीर के लिए कई मायनों में फायदेमंद है । आज के इस आर्टिकल में हम आंवला के गुण को ही समझेंगे। इस फल को विटामिन-सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशिम, आयरन, कैरोटीन आदि से भी भरपूर माना जाता है। सर्दियों के मौसम में हेल्दी रखने में यह काफी मदद भी करता है। हालांकि, खट्टा होने के कारण कई लोग आंवला को खाने में शामिल नहीं करते हैं लेकिन, इसके सेवन से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़े -आपका डाइजेस्टिव सिस्टम नहीं कर रहा ठीक से काम समझे इन लक्षणों से

लिवर के लिए बेस्ट
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आंवला खाना बहुत फायदेमंद है। इससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और लिवर हेल्दी रहता है। आंवला हाइपरलिपिडिमिया और मेटाबोलिक सिंड्रोम को भी कम करता है। फैटी लिवर वाले लोगों के लिए आंवला रामबाण माना गया है। आंवला लिवर फेल होने के खतरे को भी कम करता है।लेकिन आपको ये जानना जरूरी है कि आंवला का सेवन कैसे करना चाहिए।

यह भी पढ़े -जाने क्यों पड़ता है हमारा शरीर बीमार


कफ को करें दूर

अन्य मौसम के मुकाबले सर्दियों के मौसम में शहद को सेहत के लिए बेहतरीन आहार में से एक माना जाता है। शहद और आंवला का मिश्रण आपको कई परेशानियों से दूर रखने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए इन दोनों को हल्का गर्म पानी के साथ सेवन कर सकती हैं। इस मिश्रण के सेवन से मुंह का खट्टापन और साथ में कफ आदि की परेशानी दूर हो सकती है।

पेट की समस्या को ठीक करें
सेहत को दुरुस्त रखने के लिए आप आंवला के साथ घी का भी सेवन कर सकती हैं। डॉक्टर कहती हैं कि गुनगुने पानी के साथ आंवला और घी का सेवन कर सकती हैं। इसके सेवन से कब्ज आदि पेट से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है।



फैटी लिवर

वैसे तो आप किसी भी रूप में आंवला का सेवन कर सकते हैं लेकिन फैटी लिवर की समस्या होने पर आप आंवला और काला नमक साथ में खा सकते हैं। आप चाहें तो कच्चा आंवला सलाद के रूप में नमक डालकर खा सकते हैं। आप सुबह शाम आंवला का जूस भी पी सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल