15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Tips: सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ काली मिर्च का सेवन करने मिलते हैं अनगिनत फायदे, सेहत और स्किन के लिए होता है फायदेमंद

Health Tips: सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ काली मिर्च का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। काली मिर्च के सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। गर्म पानी के साथ काली मिर्च का सेवन करने से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है।

2 min read
Google source verification
Health Tips: सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ काली मिर्च का सेवन करने मिलते हैं अनगिनत फायदे, सेहत और स्किन के लिए होता है फायदेमंद

Benefits of black pepper with warm water on an empty stomach in the morning for health and skin

Health Tips: काली मिर्च का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। काली मिर्च में विटामिन सी, विटामिन बी6, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फास्‍फोरस जैसे तत्व के गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। लेकिन गर्म पानी के साथ काली मिर्च का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। जी हां, सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ काली मिर्च का सेवन करने से सेहत और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही गर्म पानी के साथ काली मिर्च का सेवन करने से शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। तो आइए जानते है सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ काली मिर्च का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

गर्म पानी के साथ काली मिर्च का सेवन करने के फायदे

1. शरीर को डिटॉक्स करने में फायदेमंद
सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ काली मिर्च का सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। गर्म पानी के साथ काली मिर्च सेवन करने से शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों और रसायनों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। साथ ही ये पाचन में सुधार करता है और पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: हरी मूंग वजन कम करने से लेकर हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में करती है मदद, जानें इसके कमाल के फायदे

2. वजन कम करने में फायदेमंद
सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ काली मिर्च का सेवन करने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। ये दोनों मिलकर बेहतर पाचन और मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाते हैं और अधिक कैलोरी बर्न होती है। जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।

3. स्किन के लिए फायदेमंद
सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ काली मिर्च का सेवन करने से स्किन टेक्सचर को सुधारने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इनका सेवन करने से स्किन में नमी आती और स्किन में रूखापन नहीं आता। इसके अलावा स्किन हेल्दी और चमकदार बनती है।
यह भी पढ़े: बेल का जूस पीने के हैं कमाल के फायदे, गर्मियों से मिलती है राहत

4. डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ काली मिर्च का सेवन करने से डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। ये शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर करने में सहायक होता है। साथ ही शरीर में पानी की कमी न होने से थकान का अनुभव भी नहीं होता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।