
Benefits of drinking plum juice for health and skin
Plum Juice Benefits: गर्मियों के मौसम में आलूबुखारा का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। लेकिन आलूबुखारा से बने इसके जूस का सेवन करने से सेहत से लेकर स्किन को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आलूबुखारा के जूस कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें विटामिंस, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे पोषक तत्व के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वास्थ्य और स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। आलूबुखारा के जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और हाई ब्लड प्रेशर की कंट्रोल रहता है। तो आइए जानते हैं आलूबुखारा के जूस का सेवन करने से सेहत और स्किन को मिलने वाले फायदे के बारे में
आलूबुखारा के जूस पीने के फायदे
1. पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद
पाचन को बेहतर बनाने के लिए आलूबुखारा के जूस का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलूबुखारा में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही ये कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्याओं से भी राहत दिलाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: कमजोर लिवर को मजबूत बनाने के लिए करें इन फलों का सेवन, हमेशा रहेंगे स्वस्थ
2. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आलूबुखारा के जूस का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलूबुखारा में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये हड्डियों की समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।
3. हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आलूबुखारा के जूस का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलूबुखारा में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही ये कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: कंटोला आंखो की समस्या को दूर करने में होता है मददगार, जानें इसके कमाल के फायदे
4. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए आलूबुखारा के जूस का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलूबुखारा में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही ये स्किन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
06 Aug 2022 10:30 am
Published on:
06 Aug 2022 10:28 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
