12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्म पानी पीने के जानिए फायदे, बड़ी से बड़ी बीमारियां करेगा दूर

Highlights - डॉक्टर कहते हैं गरम पानी सेहत के लिए फायदेमंद होता हैं -सुबह उठकर खाली पेट दो से तीन गिलास गर्म पानी से शरीर के कीटाणु नष्ट हो जाते हैं -सिर्फ सर्दी में ही नहीं बल्कि गर्मी में भी हल्का गुनगुना पानी का सेवन करें  

2 min read
Google source verification

image

Ruchi Sharma

Mar 25, 2020

Benefits of Drinking Warm Water to Cure from All Desease

Chaitra Navratri 2020- दूसरे दिन होती है ब्रह्मचारिणी पूजा, शिव को पति रूप में पाने के लिए की थी हजारों साल तक तपस्या

नई दिल्ली. कोरोना वायरस से बचने के लिए डॉक्टर ज्यादा से ज्यादा अपने शरीर को स्वस्थ रखने की सलाह दे रहे हैं। इसके लिए जरूरी है आप इसकी तैयारी सुबह से ही कर लें। डॉक्टर कहते हैं गरम पानी सेहत के लिए फायदेमंद होता हैं। सुबह उठकर खाली पेट दो से तीन गिलास गर्म पानी से शरीर के कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। सिर्फ सर्दी में ही नहीं बल्कि गर्मी में भी हल्का गुनगुना पानी शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

ब्लड सरकुलेशन रहता है ठीक

गर्म पानी का सेवन नर्वस सिस्टम में जमा फैट को बाहर निकालता है। साथ ही इसे ब्लड सरकुलेशन भी बेहतर होता है। जिससे तनाव दूर होता है और आप डिप्रेशन से बच्चे रहते हैं।


नाक से गले तक की बीमारियां होती है दूर

आजकल कोरोना वायरस कहर है। इस बीमारियों में वायरस श्वसंन तंत्र यानी नाक और मुंह को निशाना बनाता है। यदि गर्म पानी का नियमित सेवन किया जाए तो नाक और मुंह पर होने वाले ऐसे किसी भी अटैक से बचा जा सकता है। गर्म पानी पीने से फेफड़ों में जमा कफ को बाहर निकालना आसान हो जाता है।


पीरियड्स के दर्द से मिलती है राहत

गर्म पानी का सेवन सिर दर्द शरीर में ऐठन व पेट दर्द की समस्या भी दूर करता है।आप चाहे तो गर्म पानी को बैग में डालकर पेट पर भी रख सकते हैं। इससे भी आपको आराम मिलता है। पीरियड्स में यह काफी फायदेमंद होता है।

वजन होता है कम

अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट एक से दो गिलास गर्म पानी का सेवन करें। आप चाहे तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं। इसके साथ ही शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी जल्दी पिघलाकर जल्दी वेट लूज करने में मदद करता है।

शरीर रहता है स्वस्थ

डॉक्टर मानते है कि यह गरम पानी पीने से शरीर के जहरीले तत्व बाहर निकल जाते हैं। यदि किसी को बदहजमी रहती है तो सुबह उठते ही और रात को सोने से पहले गर्म पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से शरीर का तापमान बढ़ता है और पसीने के साथ ही मूत्र के जरिए जहरीले तत्व बाहर निकल जाते हैं। नींबू और शहद मिलाकर भी इस पानी का सेवन किया जा सकता है।