
Benefits Of Peanuts
नई दिल्ली। Benefits Of Peanuts: मूंगफली जो स्वादिष्ट तो होती ही है साथ ही साथ सेहत के लिए भी इसका सेवन बहुत अच्छा माना जाता है। मूंगफली में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट,कॉपर,प्रोटीन,फॉस्फोरस,मैग्नीशियम और विटामिन बी1,विटामिन बी3,विटामिन बी9,विटामिन ई पाया जाता है। मूंगफली में पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका रोजाना सेवन शरीर को कई बीमारियों से दूर रखता है और दिल की सेहत के लिए भी लाभदायक साबित होता है। वहीं इसका सेवन पेट के लिए भी अच्छा माना जाता है।
तो चलिए जानते हैं मूंगफली से होने वाले फायदों के बारे में-
हड्डियों के लिए होता है फायदेमंद
मूंगफली का सेवन हड्डियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। मूंगफली में कैल्शियम और विटामिन डी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जिसको खाने से हड्डियां मजबूत बनती है। इसलिए हड्डियों को मजबूत रखने के लिए आप अपनी डाइट में मूंगफली का सेवन कर सकते हैं।
वेट कंट्रोल करने में
मूंगफली के फायदे की बात करें तो इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है और विटामिन्स,प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। ये आपके वजन को नियंत्रण में रखने में लाभदायक साबित होती है। इसलिए यदि आप वजन कम करने की सोंच रहे हैं तो मूंगफली को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
स्किन
मूंगफली का सेवन स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें ओमेगा 6 की भरपूर मात्रा होती है। जो कि स्किन को कोमल और सॉफ्ट बना के रखने में लाभदायक साबित होती है। आप मूंगफली को फेसपैक की तरह भी चेहरे में इस्तेमाल कर सकते हैं।
दिल
माना जाता है कि यदि आप 4-5 मूंगफली का सेवन करते हैं तो ये दिल की सेहत के लिए लाभदायक हो सकता है। मूंगफली का सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल का कंट्रोल में रखने में लाभदायक हो सकता है। साथ ही साथ ये रक्त के वाहिकाओं को भी स्वस्थ रखने में मददगार हो सकता हैं। इसलिए मूंगफली शरीर को साथ-साथ दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है।
Published on:
20 Sept 2021 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
