
Benefits of eating walnut for good health
Walnut Benefits: ड्राई फूट्स का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि ये हमे कई प्रकार की बीमारियों से बचाए रखने में मदद करते हैं। इन्ही ड्राई फ्रूट्स में से एक अखरोट होता है। अखरोट का सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। इसे एनर्जी का पावर हाउस के नाम से भी जाना जाता है। अखरोट में विटामिन, फाइबर, डाइटरी प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, आयरन, फास्फोरस और कॉपर जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। अखरोट का सेवन करने से दिल स्वस्थ रखता है। साथ ही ये पित्त की पथरी से राहत दिलाने में मदद करता है। तो आइए जानते है अखरोट का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
अखरोट के फायदे
दिल को स्वस्थ रखने में फायदेमंद
दिल को स्वस्थ रखने के लिए अखरोट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। ये शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके, गुड कोलेस्ट्रॉल के निर्माण करने में भी मदद करता है। साथ ही अखरोट का सेवन करना हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़े: डार्क चॉकलेट के फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, कई समस्याओं को करता है दूर
डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए अखरोट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट में ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले तत्व के गुण पाए जाते हैं। रोजाना अखरोट का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।
पित्त की पथरी की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
पित्त की पथरी की समस्या को दूर करने के लिए अखरोट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट में अनसैचुरेटेड फैटी एसिड, फाइबर तथा मिनरल के गुण पाए जाते हैं जो पित्त की पथरी की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। पित्त की पथरी होने पर अखरोट का सेवन करना लाभकारी होता है।
यह भी पढ़े: सेहत और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है पुदीने का पानी, गर्मियों में रोज करें इसका सेवन
तनाव को कम करने में फायदेमंद
तनाव को कम करने के लिए अखरोट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट में मेलाटोनिन मौजूद होता है जो तनाव को कम करने में मदद करता है। जिससे नींद भी बेहतर आती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
01 Jul 2022 11:20 am
Published on:
01 Jul 2022 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
