30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Benefits of Fenugreek: यहां जानें कैसे मेथी पाचन, पीरियड के दर्द में मदद करती है

Benefits of Fenugreek: यदि आप पाचन संबंधी समस्याओं, त्वचा की प्रोब्लेम्स, या पीरियड क्रैम्प्स से जूझ रहे हैं, तो एक ऐसा सुपरफूड स्पाइस है जो इन दर्दनाक स्थितियों से राहत दिला सकता है। यह अविश्वसनीय सुपरफूड कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए जाना जाता है। क्या है यह सुपर स्पाइस जानिए इस आर्टिकल में :
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Namita Kalla

•

Updated: 12 Jun 2023, 10:37 AM IST

methidana.jpg

Benefits of Fenugreek: How Methi Helps In Digestion and Period Pain

Benefits of Fenugreek: मेथी एक सुपर पौष्टिक स्पाइस (Spice) है। सिर्फ एक चम्मच मेथी के बीज में भी काफी गुणकारी होते हैं। इसमें प्रोटीन व फाइबर होता है और ये मैग्नीशियम के साथ-साथ आवश्यक आयरन भी देती है। मेथी का इस्तेमाल अक्सर लोग पेट की परेशानी, डायबिटीज और पीरियड्स के दर्द के लिए करते हैं। इन छोटे बीजों में फ्लेवोनोइड्स, अल्कलॉइड्स, कुमारिस और सैपोनिन होते हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य लाभकारी प्रभाव होते हैं। मेथी के कई स्वास्थ्य लाभ है और अक्सर कुछ बिमारियों में इसे नेचुरल रेमेडी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। यह अनेक पोषक तत्वों से भरपूर होती है और इसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल असुविधा को शांत करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। स्किन केयर में भी मेथी का इस्तेमाल होता है। यह मुंहासे और सूजन को दूर करके स्वस्थ त्वचा में योगदान कर सकती है। हालांकि मेथी एक इफेक्टिव होम रेमेडी है लेकिन इसका उपयोग करने से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है की आपको कोई हेल्थ कंडीशन तो नहीं है। जहां तक हो सके अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

IMAGE CREDIT: namita kalla


*यह मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान राहत दे सकता है। मेथी के बीज का उपयोग पीरियड क्रैम्प्स को कम करने और सूजन और मूड स्विंग्स जैसे लक्षणों को कम करने के लिए किया जाता है।

*मेथी को स्तनपान कराने वाली महिलाओं में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए जाना जाता है। लैक्टेशन को सपोर्ट करने के लिए अक्सर नेचुरल उपचार के रूप में इस्तेमाल किया जाती है।

*मेथी के पेस्ट या तेल का उपयोग मुँहासे, सूजन और एक्जिमा जैसी स्किन कंडीशन का इलाज करने में मदद कर सकता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल व एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज जो स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देते हैं।

*सालों से मेथी इनडाइजेशन, सूजन और कब्ज जैसे पाचन संबंधी परेशानियों को कम करने के लिए उपयोग की जाती है। यह डाइजेशन को बढ़ावा दे सकता है और बेचैनी से राहत दिला सकता है।

यह भी पढ़ें: अक्सर चिड़चिड़ापन और ऊर्जा में कमी हार्मोनल इम्बैलेंस का संकेत तो नहीं, जानिए यहां


*मेथी भूख कम करके और फैट मेटाबोलिज्म को बढ़ाकर वेट मैनेजमेंट में सहायता हो सकती है।

*मेथी के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण कोलेस्ट्रॉल के लेवल और ब्लड प्रेशर को कम करने और हार्ट डिजीज से बचाने में मदद कर सकते हैं।

*मेथी ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। ये डायबिटीज या प्रीडायबिटीज वाले व्यक्तियों को लाभ पहुंचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मजबूत मसूड़ों, दांतों के लिए विटामिन सी है जरूरी, ये फूड्स अवश्य खाएं

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल