
benefits of Hawthorn fruit and Hawthorn fruit removes many problems
नई दिल्ली : नागफली का फल और फूल काफी अलग होता है। फूल कसैले स्वादा का होता है। वहीं इसका फल काफी रसीला होता है। इसके फूल अप्रैल-सितम्बर माह में होते हैं। वहीं, फल की बात कि जाए, तो नवम्बर-दिसम्बर इसमें पूर्ण रूप से फल हो जाता है। इसके फलों का सेवन आप कच्चा भी कर सकते हैं। वहीं कई लोग डिशेज और स्मूदी बनाकर भी नागफनी का सेवन करते हैं। नागफनी का फल आपको कई रंगों जैसे - सफेद हरा बैंगनी पीले लाल या ऑरेंज में मिल सकते हैं। इसके सेवन से बवासीर खून की कमी और मोटापे जैसी परेशानी को कम किया जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कैक्टस फ्रूट के फायदों के बारे में
नागफनी फल में मौजूद पोषक तत्व
कैक्टस के फलों में कई तरह के विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं जिसमें बिटालिंस सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी विटामिन ई विटामिन K, बीटा कैरोटीन पोटैशियम मैगनीशियम कैल्शियम फास्फोरस से भरपूर होता है। इसके सेवन से आपके स्वास्थ्य को कई लाभ होंगे।
नागफनी फल के फायदे
1. दिल को रखे स्वस्थ
दिल को स्वस्थ रखने में नागफनी काफी लाभकारी हो सकता है। इसमें विभिन्न तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, तो शरीर की कोशिकाओं को सुरक्षित रखने में लाभकारी हो सकते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं यह शरीर में विषाक्त पदार्थों के हानिकारक प्रभाव को कम करके हृदय की रक्षा करता है। इसे स्वस्थ जीवन शैली के हिस्से के रूप में शामिल करने से हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिल सकता है। इससे आपको दिल से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा कम रहता है।
2. मोटापा करे कम
नागफनी में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, तो शरीर में अतिरिक्त वसा को कम करने में असरदार हो सकेत हैं। यह आपके मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाते हैं। साथ ही चयापचय सिंड्रोम के जोखिमों को कम करने में असरदार हो सकते हैं। ऐसे में नागफनी के फलों का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
3. खांसी-जुकाम से आराम
खांसी-जुकाम की परेशानी को दूर करने के लिए आप नागफनी के फलों का सेवन कर सकते हैं। करीब 10 मिली नागफनी के फलों का जूस लीजिए। इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इससे सर्दी खांसी और जुकाम की परेशानी से आराम मिलेगा।
4. डायबिटीज को करे कंट्रोल
नागफनी के फलों का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। कुछ रिसर्च में देखा गया है कि नागफनी के फलों का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल हो सकता है। दरअसल, यह फल कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है जो मधुमेह से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में लाभकारी साबित हो सकता है। अगर आपको डायबिटज है तो डॉक्टर के सलाहनुसार इस फल का सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
5. हैंगओवर को उतारने में असरदार
कुछ रिसर्च से पता चला है कि शराब के नशे को उतारने के लिए आप नागफनी के फलों का सेवन कर सकते हैँ। साथ ही यह हैंगओवर के लक्षणों जैसे- मतली उल्टी और मुंह सूखने की समस्या को कम करने में असरदार हो सकता है।
Published on:
29 Nov 2021 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
