13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mustard Oil Benefits: सेहत से लेकर स्किन के लिए फायदेमंद होता है सरसों का तेल, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

Mustard Oil Benefits: सरसों के तेल का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सरसों का तेल कई पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। सेहत से लेकर स्किन और बालों के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है।

2 min read
Google source verification
Mustard Oil Benefits: सेहत से लेकर स्किन के लिए फायदेमंद होता है सरसों का तेल, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

Benefits of mustard oil for health and skin

Mustard Oil Benefits: हमारे देश में सरसों के तेल का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है। सरसों तेल का इस्तेमाल खाने से लेकर स्किन और बालों तक के लिए किया जाता है। सरसो के तेल में विटामिंस, गुड फैटी एसिड, ओमेगा-3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और कई मिनरल्स जैसे तत्त्व पाए जाते हैं, जो सेहत से लेकर स्किन और बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। दर्द में सरसों का तेल एक औषधि की तरह काम करता है। साथ ही ये दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। सरसों तेल का इस्तेमाल करने से सेहत से लेकर स्किन और बालों को कई तरह के लाभ मिलते हैं। तो आइए जानते हैं सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से मिलने वाले फायदे के बारे में

सरसों के तेल के फायदे

1. दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद
दिल के मरीजों के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सरसों के तेल में गुड फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो दिल को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसलिए दिल के मरीजों को अपनी डाइट में सरसों के तेल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

यह भी पढ़े: मेथी और दूध का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, हड्डियों को मजबूत बनाने में होता है सहायक

2. दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद
दर्द से राहत पाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सरसों के तेल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी मौजूद होते है, जो दर्द से राहत दिलाने में मदद करते है। साथ ही ये जोड़ों के दर्द और कान के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।

3. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सरसों के तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो स्किन को पोषण देने का काम करती है। साथ ही स्किन के दाग-धब्बों, ड्राइनेस को दूर करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: सेहत से लेकर स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए मुलेठी की चाय पीना होता है फायदेमंद, जानें इसके कमाल के फायदे

4. बालों के लिए फायदेमंद
बालों के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बालों में सरसों के तेल से मालिश करने से बाल मजबूत और मुलायम होते हैं। साथ ही इससे डैंड्रफ को कंट्रोल करने में मदद भी मिलती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।