2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mulethi Tea Benefits: सेहत से लेकर स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए मुलेठी की चाय पीना होता है फायदेमंद, जानें इसके कमाल के फायदे

Mulethi Tea Benefits: मुलेठी की चाय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। मुलेठी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। सेहत से लेकर स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए मुलेठी की चाय का सेवन करना फायदेमंद होता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 4 Aug 2022, 3:45 PM IST

Mulethi Tea Benefits: सेहत से लेकर स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए मुलेठी की चाय पीना होता है फायदेमंद, जानें इसके कमाल के फायदे

Benefits of drinking mulethi tea for health and skin

Mulethi Tea Benefits: मुलेठी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है। मुलेठी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आयुर्वेद में मुलेठी का इस्तेमाल जड़ी-बूटी के लिए किया जाता है। लेकिन मुलेठी से बनी चाय का सेवन करने से भी सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। मुलेठी की तरह ही इसकी चाय कई सारे पोषक तत्त्वों के गुणों से भरपूर होती है, जो स्वास्थ्य और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। मुलेठी की चाय पीने से इम्यूनिटी को बढ़ाने और पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। साथ ही ये स्किन से झुर्रियों को भी दूर करने में मदद करती है। तो आइए जानते है मुलेठी की चाय पीने से सेहत और स्किन को मिलने वाले फायदे के बारे में

मुलेठी की चाय पीने के फायदे

1. पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में फायदेमंद
पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए मुलेठी की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मुलेठी में फ्लेवोनॉइड जैसे कई तरह के पोषक तत्त्व पाए जाते है, जो पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद करते है। जिससे पाचन स्वस्थ रहता है।
यह भी पढ़े: सब्जा बीज के है ये अद्भुत, तनाव और वजन को कम करने में होता है मददगार

2. स्किन की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
स्किन की समस्या को दूर करने के लिए मुलेठी की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट्स, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। साथ ही ये स्किन से झुर्रियों और फाइन-लाइंस को कम करने में मदद करता है।

3. इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मुलेठी की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: ये 4 सब्जियां कोलेस्ट्रॉल को कम करने में करती है मदद, हार्ट डिजीज का खतरा भी होगा कम

4. शरीर की सूजन को कम करने में फायदेमंद
शरीर की सूजन को कम करने के लिए मुलेठी की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मुलेठी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल