2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sabja Seeds Benefits: सब्जा बीज के है ये अद्भुत, तनाव और वजन को कम करने में होता है मददगार

Sabja Seeds Benefits: सब्जा बीज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सब्जा बीज कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से तनाव और वजन को कम करने में मदद मिलती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 4 Aug 2022, 3:17 PM IST

Sabja Seeds Benefits: सब्जा बीज के है ये अद्भुत, तनाव और वजन को कम करने में होता है मददगार

Health benefits of sabja seeds for stress and weight loss

Sabja Seeds Benefits: सब्जा बीज का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। सब्जा बीज की तासीर ठंडी होती है, इसीलिए गर्मियों में बहुत से ड्रिंक, फालूदा बनाने में इसका उपयोग किया जाता है। सब्जा बीज में विटामिन्स, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। सब्जा बीज तनाव को कम करने में मदद करता है। साथ ही, इसका का सेवन करने से शरीर की गर्मी भी दूर होती है और वजन को भी कम करने में मदद मिलती है। तो आइए जानते सब्जा बीज के सेवन से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

सब्जा बीज के फायदे

1. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए सब्जा के बीज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सब्जा के बीज में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी जल्दी नही लगती है। जिसकी वजह से वजन को कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: ये 4 सब्जियां कोलेस्ट्रॉल को कम करने में करती है मदद, हार्ट डिजीज का खतरा भी होगा कम

2. पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए सब्जा के बीज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सब्जा के बीज में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से कब्ज, अपच और पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

3. मानसिक तनाव को कम करने में फायदेमंद
मानसिक तनाव को कम करने के लिए सब्जा के बीज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सब्जा के बीज में स्ट्रेस हॉर्मोन्स के लेवल को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। जिससे मानसिक तनाव को कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: पाचन को मजबूत बनाने से लेकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है गुड़, जानें इसके अन्य फायदे

4. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए सब्जा के बीज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सब्जा के बीज का सेवन करने से शुगर कंट्रोल में रहता है। इसलिए इसका सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल