1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tomato Benefits: टमाटर सेहत से लेकर स्किन से जुड़ी समस्याओं के लिए है रामबाण इलाज, जानें अन्य फायदे

Tomato Benefits: टमाटर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। टमाटर कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। टमाटर सेहत से लेकर स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। ये इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी मददगार साबित होता है।

2 min read
Google source verification
Tomato Benefits: टमाटर सेहत से लेकर स्किन से जुड़ी समस्याओं के लिए है रामबाण इलाज, जानें अन्य फायदे

Benefits of tomato for health and skin

Tomato Benefits: टमाटर का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। लोग टमाटर का इस्तेमाल आमतौर पर सलाद और सब्जियों को स्वादिष्ट बनाने के लिए करते है। टमाटर में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, लाइकोपीन, कैल्शियम, पोटैशियम, फोलेट और सिट्रिक एसिड जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो सेहत और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए टमाटर का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ही इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं टमाटर का इस्तेमाल करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

टमाटर के फायदे

1. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए टमाटर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। टमाटर में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और लाइकोपीन के गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही ये इंफेक्शन से भी बचाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: कलौंजी का सेवन से सेहत को मिलते है ये अद्भुत फायदे, कई समस्याओं को करता है दूर

2. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए टमाटर का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। टमाटर में विटामिन सी और लाइकोपीन पाए जाते है, जो स्किन को सनबर्न और टैनिंग को साफ करके मॉश्चराइज करते है। साथ ही स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

3. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए टमाटर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। टमाटर में कैल्शियम, विटामिन K और लाइकोपीन के गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: क्या आप भी अचार खाने के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान, सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक

4. आंखों के लिए फायदेमंद
आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए टमाटर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। टमाटर में विटामिन ए और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाया जाता है, जो आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Story Loader