
Benefits of using garlic for hair in winter
नई दिल्ली। Garlic Benefits For Hair: सर्दियों में बालों के लिए लहसुन का उपयोग करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इन दिनों खराब लाइफस्टाइल और प्रदूषण के चलते बालों की सेहत पर सीधा असर पड़ता है। सर्दियों के मौसम में डैंड्रफ की समस्या बहुत आम हो जाती है। सर्दियों में लहसुन का उपयोग करना शरीर के स्वास्थ्य के साथ-साथ बालों की सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। लहसुन को एलोपेशिया नामक बाल झड़ने की गंभीर समस्या में फायदेमंद माना गया है।
इसके अलावा, इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ई और आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बालों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी मानें जाते हैं। लहसुन आपके बाल झड़ने की समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं। इसके साथ ही यह बालों को पोषण देकर उन्हें जड़ से मजबूत बनाता हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों में बालों में लहसुन का उपयोग करना आपके बालों की सेहत के लिए कैसे फायदेमंद होता है।
बालों के लिए लहसुन के फायदे
1. बालों को झड़ने से रोकने में फायदेमंद :
लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है, जो स्कैल्प में बैक्टीरिया संक्रमण के खतरे को कम करने का काम करता है। जिससे बाल झड़ने का खतरा कम हो जाता है और सही तरह से विकास हो पाता है।
2. डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए फायदेमंद :
लहसुन में एलिसिन एक एंटी-फंगल गुण होता है, जो कवक को मार सकता है। यह ओलिक एसिड से भी संबंधित है, जो रूसी का कारण बनता है। बालों की ग्रोथ के लिए कच्चा लहसुन बेहद लाभदायक होता है। इसमें विटामिन सी होता है। लहसुन में मौजूद सेलेनियम ब्लड सरकुलेशन बढ़ाता है। यदि आप रूसी की समस्या से परेशान हैं तो लहसुन आपकी इस समस्या को सुलझा सकता है। एक बाउल में 6-7 लहसुन को पीसकर उनका रस निकालें। इसमें 1 चम्मच शहद मिला लें। स्कैल्प पर लगाएं। कम से कम 25 मिनट लगाने के बाद इसे शैंपू से धो लें। ऐसा सप्ताह में 2 बार करने से लाभ मिलेगा।
3. स्कैल्प का सही विकास के लिए फायदेमंद :
लहसुन में पोषक तत्व के अलावा एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को बैक्टीरिया और फंगल जैसे संक्रमण से बचाने में बहुत हद तक मदद करता है।
4. हेयर डैमेज के लिए फायदेमंद :
पोषक तत्वों के आधार पर लहसुन के कुछ हेयर डैमेज कंट्रोल गुण देखे जा सकते हैं। जैसे इसमें प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है। वहीं, इसमें विटामिन-सी भी पाया जाता है, जो कि एक कारगर एंटी-ऑक्सीडेंट है और यह बालों को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाने में मदद कर सकता है। हालांकि, यह सीधे तौर पर बालों के डैमेज को रोकने में कितना कारगर होगा, इससे जुड़े सटीक वैज्ञानिक प्रमाण का अभाव है।
Updated on:
16 Dec 2021 07:39 pm
Published on:
16 Dec 2021 07:38 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
